मनोरंजन

‘हिंदू होने का ढोंग कर रही है’, हिमांशी खुराना के इस्लाम जबरन कबूल करवाने के दावे पर भड़के आसिम रियाज के फैंस

Himanshi Khurana Islam Religion: अभिनेत्री हिमांशी खुराने के इस्लाम धर्म कबूल करवाने के दावों पर लोगों का रिएक्शन देखने को मिला है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2026, 6:40 PM IST
Himanshi Khurana Islam Religion
हिमांशी खुराना (फोटो सोर्स- X/@wordofshekhawat & instantbollywood)

Himanshi Khurana Islam Religion: 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। हिमांशी के मुताबिक उनका पूर्व बॉयफ्रेड उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर कर रहा था और उन्हें लगने लगा था कि वो अपने भगवान को धोखा दे रही हैं। हिमांशी का इशारा उनके बॉयफ्रेंड रह चुके आसिम रियाज की ओर था, जिनसे उनकी मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। हालांकि हिमांशी खुराना के इस दावे के बाद लोगों की ओर से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं हिमांशी ने क्या दावा किया है।

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया दावा

हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने उस एक रात का खौफनाक किस्सा सुनाया जिसने उनकी पूरी जिंदगी हिलाकर रख दी थी। हिमांशी ने बताया कि उनकी लाइफ में जो शख्स था वह उनके पूजा-पाठ और धार्मिक आस्थाओं के सख्त खिलाफ था।

हिमांशी ने खुलासा करते हुए कहा, 'उसने मुझसे साफ शब्दों में कह दिया था कि 'ये पूजा-पाठ अब नहीं चलेगा।' उनके परिवार और उनके विचार मुझ पर थोपे जा रहे थे। उनकी तरफ से इतना ज्यादा मानसिक दबाव था कि एक रात ऐसा मोड़ आ गया था कि मैं इस्लाम अपनाने के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी।'

हिमांशी के दावे पर लोगों का रिएक्शन

हिमांशी खुराना ने इन आरोपों के बाद अब लोगों की तरफ से कई रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने हिमांशी के इस दावे को झूठा करार दिया है। उनकी मानें तो वो झूठ बोल रही हैं। एक यूजर ने हिमांशी के आरोपों को खारिज करते हुए लिखा- 'ये एक कट्टर सिख हैं जो पंजाब में पली-बढ़ी हैं। उनका एक पुराना बिग बॉस का क्लिप देखो जिसमें वो कह रही हैं कि हमारे यहां नहीं लगाया जाता सिंदूर। वो हिंदू होने का ढोंग कर रही है, मंदिर जा रही है ताकि ऑडियंस मिल सके।'

हिमांशी के दावे पर लोगों का रिएक्शन

हिमांशी ने बताया प्यार में करने वाली थी धर्म परिवर्तन

हिमांशी ने आगे बताया कि उस समय वह प्यार में इतनी अंधी हो चुकी थीं कि वह धर्मपरिवर्तन करने के लिए तैयार भी हो गई थीं। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह दबाव सही नहीं है और उन्होंने इस फैसले को टाल दिया। हिमांशी ने कहा कि किसी भी रिश्ते में धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव देना सही नहीं है और हर व्यक्ति को अपने धर्म को मानने की आजादी होनी चाहिए।

Updated on:
15 Aug 2026, 6:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 22 Nov: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, तीसरे रविवार भी की बम्पर कमाई, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना