
कबीर खान के साथ शादी पर बोलीं मिनी माथुर ( फोटो सोर्स- Instagram/minimathur)
Mini Mathur On Marrying Kabir Khan: प्राइम के शो 'अलायंस' की विजेता और होस्ट-अभिनेत्री मिनी माथुर ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है। उन्होंने अपनी और निर्देशक कबीर खान की शादी को लेकर कहा कि उनकी शादी का समय काफी अच्छा था। उनके और कबीर के परिवार में बहुत समानताएं हैं। मिनी माथुर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
मिनी माथुर ने फिल्मी ग्यान के साथ बातचीत करते हुए कबीर खान के साथ अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके और कबीर खान के बीच में काफी समानताएं हैं। कबीर का परिवार धार्मिक नहीं है। हमारी शादी का समय बहुत ही अच्छा था। हमारे लिए काफी आसान था। वो मेरा सबसे पहला बॉयफ्रेंड था और उसी के साथ ही मेरी शादी हुई। हालांकि माथुर परिवार के लिए बहुत बड़ी बात थी ये क्योंकि हमारी यहां शादी भी सिर्फ माथुर परिवार में ही होती है।
प्राइम के शो 'अलायंस' में शानदार जीत हासिल करके होस्ट और अभिनेत्री मिनी माथुर ने चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इसी जीत को लेकर और शो के अपने अनुभवों को लेकर मिनी माथुर ने 'पत्रिका' से खास बातचीत की। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों को लेकर बात की। निखिल चिनप्पा के मेनोपॉज वाले बयान पर भी मिनी ने खुलकर बात की।
मिनी माथुर ने कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। निखिल ने जो कहा उन्हें पछतावा है उस बात का। उसमें मेरा कोई समर्थन नहीं है। अगर कोई पत्नी अपने पति को बाहर से सपोर्ट कर रही है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। गौहर बहुत ही एक्सपीरियंस्ड हैं। अगर कोई भी आजाग महिला अपने विचारों को आगे रखती हैं तो उसमें मेनोपॉज, पेरिमेनोपॉज या हार्मोन से जुड़ी कोई बात नहीं है। मुझे माफ करें लेकिन ये बहुत ही खराब बयान था। मेनोपॉज से इसका कोई मतलब नहीं है। निखिल को भी समझ में तुरंत आया कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है और वो औरतों की बहुत इज्जत करते हैं।'
Updated on:
15 Aug 2026 04:10 pm
Published on:
15 Aug 2026 04:10 pm
