मनोरंजन

भीड़ से घिरीं हिना खान ने खोया आपा, पैपराजी पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘चुप हो जाओ सब…’

Hina Khan: रविवार को मुंबई में आयोजित बरकत-ए-रमजान कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ने पर हिना खान पैपराजी पर भड़क उठीं। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से चुप होने को भी कह रही हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
पैपराजी पर भड़क उठीं हिना खान। (फोटो सोर्स: buzzzookaspotlight)

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में 8 मार्च, रविवार को मुंबई में भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित बरकत-ए-रमजान फंक्शन में शिरकत की। हिना खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं। इस इवेंट में पहुंच कर हिना ने सबसे पहले अपने चाहने वालों का अभिवादन किया और उनके साथ सेल्फी भी लीं। हालांकि, इवेंट वेन्यू से निकलते वक्त, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया, फैंस के साथ-साथ पैपराजी भी उनकी फोटोज खींचने के लिए जमा हो गए और अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बोलीं- ‘14–15 की उम्र के बाद बच्चे…

हिना खान ने पैपराजी को लगाई फटकार (Hina Khan Viral Paparazzi Video)

सेल्फी लेने के दौरान मची अफरा-तफरी के चलते हिना खान अपना आपा खो बैठीं और अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते समय शोर मचाने वाले पैपराजी पर भड़क उठीं। कई वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "शांति! शांति! सब चुप रहो," और उन्होंने पैपराजी की ओर उंगली करके उनसे शोर न मचाने को कहा, क्योंकि यह एक सार्वजनिक स्थान है। कुछ देर बाद, हिना ने अपने फैंस के साथ सेल्फी लेना फिर से शुरू कर दिया।

2 साल पहले हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर डाइग्नोज हुआ था (Hina Khan Breast Cancer)

जून 2024 में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे तीसरे चरण का स्तन कैंसर हुआ है। इस चैलेंजिंग डाइग्नोज के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, दृढ़ निश्चयी और इस बीमारी को हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हूं।"

हिना ने आगे लिखा, "इस समय मैं आपसे रेस्पेक्ट और प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। इस कठिन समय में आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ, पॉजिटिव हूं। सर्वशक्तिमान की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें।"

पिछले साल हिना ने बॉयफ्रेंड संग किया था निकाह (Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding)

बता दें कि हिना ने 4 जून, 2025 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी के सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी और शादी से पहले वो 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में रॉकी और हिना रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें

‘मोटे इंजेक्शन, IV ड्रिप और सर्जरी…’ आकांक्षा रंजन ने शेयर किया एग फ्रीजिंग का दर्दनाक एक्सपीरियंस

Also Read
View All

अगली खबर