मनोरंजन

Jana Nayagana से सारे सीन डिलीट होने पर भावुक हुई अभिनेत्री, CM Vijay की फिल्म को लेकर किया बड़ा दावा

Jana Nayagan Actress Anandhi Scenes Cut: तमिलानाडु सीएम विजय की 'जन नायकन' फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने बड़ा दावा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
3 min read
Jul 24, 2026
Jana Nayagan Actress Anandhi Scenes Cut
जन नायकन की एक्ट्रेस का दावा (फोटो सोर्स- Instagram/anandhi_offl)

Jana Nayagan Actress Anandhi Scenes Cut: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत को लेकर चर्चा में है। लेकिन फिल्म की रिलीज के साथ ही एक ऐसी कहानी भी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया। तमिल टेलीविजन अभिनेत्री आनंदी अजय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए बताती नजर आ रही हैं कि फिल्म में उनके सभी सीन अंतिम समय में हटा दिए गए। जिस फिल्म को वह अपने करियर का सबसे बड़ा मौका मान रही थीं, वह रिलीज के दिन उनके लिए सबसे बड़ा झटका बन गई।

करीब एक साल तक जुड़ी रहीं फिल्म से

आनंदी अजय ने अपने इमोशनल वीडियो में बताया कि वो लगभग एक साल से 'जन नायकन' की टीम के साथ जुड़ी हुई थीं। शूटिंग पूरी होने के बाद उन्हें पूरा भरोसा था कि वो पहली बार थलापति विजय के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सालों की मेहनत का सपना था।

लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और उन्होंने अंतिम संस्करण देखा तो उन्हें पता चला कि उनके हिस्से के सभी दृश्य एडिटिंग के दौरान हटा दिए गए हैं। यह खबर उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी।

'अब शायद कभी विजय सर के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा'

वीडियो में आनंदी ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात का दुख है कि 'जन नायकन' को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। अभिनेता के राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने की चर्चाओं के बीच उन्हें लगता है कि अब शायद भविष्य में विजय के साथ स्क्रीन साझा करने का अवसर कभी नहीं मिलेगा।

यही वजह है कि यह फैसला उनके लिए सिर्फ एक रोल खोने की बात नहीं, बल्कि एक ऐसे सपने के टूटने जैसा है, जिसे वह लंबे समय से संजोए बैठी थीं।

सोशल मीडिया पर मिला भरपूर समर्थन

आनंदी का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका हौसला बढ़ाना शुरू कर दिया। हजारों यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें सकारात्मक रहने की सलाह दी।

किसी ने लिखा कि यह अंत नहीं, बल्कि बेहतर शुरुआत का संकेत हो सकता है। वहीं कई लोगों ने भरोसा जताया कि उन्हें जल्द ही किसी बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका मिलेगी। फैंस ने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और सही समय पर उसका फल जरूर मिलता है।

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं आनंदी

आनंदी अजय तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनय के अलावा वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और छोटे पर्दे पर लगातार सक्रिय रहीं। 'जन नायकन' के जरिए वह बड़े पर्दे पर नई शुरुआत की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन अंतिम समय में एडिटिंग के फैसले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

दूसरी ओर 'जन नायकन' ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई दर्ज की। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन लगभग 41 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। वहीं दुनिया भर में इसका शुरुआती कलेक्शन करीब 78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

हालांकि यह ओपनिंग विजय की कुछ पिछली फिल्मों के मुकाबले थोड़ी कम रही, लेकिन फिल्म ने फिर भी मजबूत शुरुआत दर्ज की है। तमिल संस्करण ने सबसे ज्यादा योगदान दिया, जबकि तेलुगु और हिंदी संस्करणों से भी अच्छी कमाई देखने को मिली।

500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' का निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

फिल्म को विजय के सिनेमाई करियर की विदाई फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद उनके पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आनंदी अजय का वायरल वीडियो फिल्म की सफलता के बीच एक भावुक चर्चा का विषय बन गया है।

Updated on:
24 Jul 2026 02:26 pm
Published on:
24 Jul 2026 02:24 pm