मनोरंजन

‘शराब की लत गुनाह नहीं’, जान्हवी कपूर का बेबाक बयान, बोलीं- जज किया जाता है

Janhvi Kapoor alcohol addiction statement: जान्हवी कपूर ने हाल ही में अल्कोहल एडिक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसे नैतिक कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या समझना चाहिए। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि इस मुद्दे पर जजमेंटल होने के बजाय समझ और मदद का रवैया अपनाना जरूरी है।

2 min read
Apr 02, 2026
Jahnvi Kapoor statement on alcohol addiction

Jahnvi Kapoor Alcohol Addiction Statement: जान्हवी कपूर ने हाल ही में अल्कोहल एडिक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसे नैतिक कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या समझना चाहिए। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि इस मुद्दे पर जजमेंटल होने के बजाय समझ और मदद का रवैया अपनाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में ‘हनुमान’ सनी देओल के ना होने पर भड़के फैंस, ‘रामायण’ के मेकर्स पर कही ये बात

सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात (Jahnvi Kapoor Alcohol Addiction Statement)

जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। ऑनर किलिंग और जातिगत भेदभाव पर बनी फिल्म से एंट्री करके उनहोंने ये बता दिया था कि वो बाकी कई एक्टर्स की तरह सामाजिक मुद्दों से भागने वाली नहीं बल्कि उनपर बात करने वाली एक्ट्रेस हैं। ये फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ श्रीदेवी की बेटी के अलावा अपनी अलग पहचान बनाने की तरफ पहला कदम था।

Jahnvi Kapoor statement on alcohol addiction

2024 में भी राजकुमार राव के साथ आई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अंबेडकर को लेकर उनके बयान की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने नए वेंचर 'ऑफ द रॉक्स' के लॉन्च पर शराब की लत को लेकर बात की।

लोगों से की सोच बदलने की अपील (Jahnvi Kapoor Alcohol Addiction Statement)

जान्हवी कपूर ने एक इवेंट के दौरान कहा कि समाज में शराब को लेकर बातचीत या तो होती ही नहीं है या फिर बहुत जजमेंटल होती है। उन्होंने बताया कि लोग इसे अक्सर 'गलत आदत' या 'चरित्र की कमजोरी' मान लेते हैं, जबकि असल में यह एक क्लिनिकल समस्या है, जिसे समझने और इलाज की जरूरत होती है।

लोगों से अपील की कि इस विषय पर अपनी सोच बदलें और जजमेंटल होने के बजाय समझदारी दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस तरह की समस्या है, तो उसे छुपाने के बजाय सही इलाज और सपोर्ट मिलना चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है यह मुद्दा

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अल्कोहल एडिक्शन को नैतिक रूप से जज करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, यह एक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है और इससे हर वर्ग के लोग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग इस पर खुलकर बात करें और जरूरतमंदों को सही मदद मिल सके।

जान्हवी कपूर ने अमाहा मेंटल हेल्थ केयर के साथ मिलकर अल्कोहल एडिक्शन के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए अपना एक नया वेंचर भी शुरू किया है। इसका नाम उन्होंने रखा है- 'ऑफ द रॉक्स'। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

4000 करोड़ की ‘रामायण’ रामानंद सागर की रामायण को दे पाएगी टक्कर? टीजर आने के बाद उठा सवाल

Updated on:
02 Apr 2026 07:36 pm
Published on:
02 Apr 2026 07:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर