Janhvi Kapoor Praise Jacobi Jupe: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हॉलीवुड फिल्म 'Hamnet' के चाइल्ड आर्टिस्ट पर लुटाया जमकर प्यार। फिल्म में Jacobi Jupe की दमदार परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया स्टोरी में उनकी एक्टिंग को 'साल की बेस्ट परफॉर्मेंस' बताया।
Janhvi Kapoor Praise Jacobi Jupe: जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चाइल्ड आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ की, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जकोबी जुप (Jacobi Jupe) की फिल्म 'हैमनेट' में की गई अदाकारी की प्रशंसा करते हुए बताया है कि इस परफॉर्मेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।
इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में जान्हवी ने लिखा है, "'हैमनेट' (Hamnet) में इस लड़के की परफॉर्मेंस जबरदस्त है। दिल जीत लिया। बिना किसी शक के यह इस साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है, जो दिमाग से निकल ही नहीं रही।”
जकोबी की तारीफ में लिखी जान्हवी की यह स्टोरी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि इसमें यंग एक्टर जकोबी जुप के काम को सराहा गया है, जो 'हैमनेट' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। जान्हवी का ये रिएक्शन इस बात का सबूत है कि बतौर दर्शक वो इस परफॉर्मेंस से कितनी गहराई से जुड़ चुकी हैं।
बता दें कि जान्हवी कपूर अक्सर उन फिल्मों और परफॉर्मेंस के बारे में बात करती हैं, जो उन्हें प्रेरित करती हैं। फिलहाल, जकोबी जुप के लिए उनकी यह तारीफ भी इसी बात का उदाहरण है कि वो सिनेमा में हमेशा अच्छे काम की खुले दिल से बात और प्रशंसा करती हैं।
'Hamnet' की कहानी 16वीं सदी के इंग्लैंड में रहने वाले एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका ताल्लुक मशहूर नाटककार William Shakespeare से माना जाता है। यह कहानी उनके बेटे 'हैमनेट' के जीवन और उसकी अचानक हुई मृत्यु के बाद परिवार पर पड़े गहरे भावनात्मक असर को दिखाती है। फिल्म में खास तौर पर मां एग्नेस (Agnes) के दुख, मातृत्व और उस खालीपन को दिखाया गया है, जो बेटे को खोने के बाद परिवार की जिंदगी बदल देता है। माना जाता है कि इस दुखद घटना ने बाद में शेक्सपियर को उनकी पॉपुलर नॉवेल 'Hamlet' लिखने के लिए प्रेरित किया। कुल मिलाकर, Hamnet प्यार, दुःख, फैमिली और रचनात्मकता की बेहद इमोशनल और सेंसिटिव कहानी दिखाती है।