मनोरंजन

पुलिस जांच में देरी से लेकर बेटे की मौत के दर्द तक, चटोरी रजनी विवाद के बीच उनसे जुड़ी 5 बातें

Chatori Rajani Assualt Case: यूटूयूब पर 'चटोरी रजनी' नाम से वीडियो डालने वाली फूड इनफ्लुएंसर रजनी जैन उर्फ चटोरी रजनी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं, उनके साथ कार पार्किंग को लेकर सोसाइटी में मारपीट का मामला सामने आया है।

2 min read
Jun 19, 2026
Chatori Rajani
Chatori Rajani (chatori.rajani के instagram द्वारा)

Chatori Rajani Assualt Case: सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी फूड इन्फ्लुएंसर रजनी जैन, जिन्हें लोग "चटोरी रजनी" के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों अपने फूड वीडियो नहीं बल्कि एक विवाद और उससे जुड़ी दर्दनाक घटनाओं के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें, हाल ही में उनकी सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है। तो आइए जानते हैं वे 5 कारण जिनकी वजह से ये मामला लगातार छाया हुआ है।

विवाद के बाद पुलिस जांच में देरी

रजनी जैन और उनके परिवार का मानना है कि उन्होंने लंबे समय से पार्किंग विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें की थीं और कई बार आरडब्ल्यूए और संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के बाद समस्या का हल नहीं हुआ। यही कारण है कि अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई।

मुश्किल समय में सहयोगीयो का साथ न मिलने का दर्द

रजनी जैन ने अपने वीडियो में इमोशनल होकर कहा कि विवाद के दौरान किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। उनका आरोप है कि लोग केवल तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। इस बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

वीडियो में रजनी जैन ने बताया अपना दर्द

इस घटना के बाद उनके पति ने कई वीडियो शेयर किए और अस्पताल से आए वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बहस दोनों बढ़ गईं।

बेटे की याद में रजनी जैन का छलका दर्द

चटोरी रजनी के एक इमोशनल बयान ने लोगों को झकझोर दिया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के मौत को याद करते हुए कहा कि काश वे भी उसके साथ चले गए होते। ये बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा और लोगों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

संघर्ष से कामयाब इन्फ्लुएंसर बनी चटोरी रजनी

बता दें, आज लाखों लोग चटोरी रजनी को जानते हैं, लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे सालों का संघर्ष रहा है। साधारण लाइफ स्टाइल से शुरुआत कर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई। यही कारण है कि उनके साथ हुई घटना को लेकर उनके फॉलोअर्स इमोशनल रूप से जुड़े हुए हैं।

फिलहाल ये मामला जांच के दायरे में है। सोशल मीडिया पर लोग निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि रजनी और उनका परिवार जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जता रहा है।

Published on:
19 Jun 2026 06:41 pm