19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की मौत के तीसरे दिन कैसा था ‘चटोरी रजनी’ के घर का माहौल, पुराने वीडियो में खुद किया खुलासा

Chatori Rajani: यूटूयूब पर 'चटोरी रजनी' नाम से वीडियो डालने वाली फूड इनफ्लुएंसर रजनी जैन उर्फ चटोरी रजनी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं, उनके साथ कार पार्किंग को लेकर सोसाइटी में मारपीट का मामला सामने आया है। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बेटे की मौत के बाद अपने घर के माहौल और समाज का असली चेहरा दिखाया है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 19, 2026

Chatori Rajani Son Death

बेटे की मौत पर चटोरी रजनी का खुलासा। (@chatori.rajani)

Chatori Rajani: फूड इनफ्लुएंसर रजनी जैन उर्फ चटोरी रजनी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इन चर्चाओं की वजह उनका फ़ूड वीडियो नहीं, बल्कि हाल ही में उनके साथ हुई एक दर्दनाक घटना है जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं और दर्द से तड़प रही हैं। बता दें कि उनकी सोसाइटी में लंबे समय से चल रहे कार पार्किंग विवाद के चलते एक महिला ने उनके साथ मारपीट की और उन पर तरह-तरह के आरोप भी लगाये। उनके पति ने इस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही अस्पताल से भी उनके वीडियोज आ रहे हैं।

2024 में एक दुखद हादसे में हुई थी बेटे की मौत

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल चटोरी रजनी और उनके पति ने अपने 16 साल के बेटे को एक एक्सीडेंट में खो दिया था। अभी ये कपल इस हादसे से पूरी तरह उबार भी नहीं पाया था कि उनके साथ ये हादसा हो गया है। इस घटना के बाद से रजनी जैन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कुछ हाल के वीडियोज हैं तो कुछ पहले के, जिनमें से एक वीडियो है जिसमें रजनी जैन अपने बेटे की मौत के माहौल पर बात करते हुए नजर आ रहीं हैं।

इकलौते बेटे को खोने का गम और समाज की बेरहमी

11 महीने पहले @Talkswithnamit पॉडकास्ट पर बात करते हुए रजनी जैन ने बेटे तरन की दुखद मौत पर बात करते हुए बताया कि उस दिन उनके घर का माहौल कैसा था और लोग कैसी-कैसी बातें कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'मेरे बेटे को हमने आग दी थी 18 तारीख को और 19 की सुबह हमने उठावना किया था और 19 की दोपहर में आग ठंडी ही हुई होगी। लेकिन वहां कुछ लोग जो कहने को रिश्तेदार थे, हमारे घर में जो आपस में जोर-जोर से हंसी-ठिठोली कर रहे थे, गाना गुनगुना रहे थे।

वहीं, बाहर से आए एक शख्स को ये पसंद नहीं आया। उसने प्यार से कहा कि थोड़ा धीरे बात करिए, क्योंकि घर में माता-पिता हैं और मां रो रही हैं, ये अच्छा नहीं लगेगा। इसके बाद बात बढ़ गई और कहा गया कि 'आज के बाद इस घर में कोई हंसेगा ही नहीं।' थोड़ा बहुत विवाद हुआ। मैं वहां से उठकर नहीं गई और ना ही मेरे पति ने ऐसा किया। लेकिन उल्टा मेरे पति पर ही आरोप लगाया गया कि वो चुप क्यों रहे और उन्होंने उस व्यक्ति को कुछ क्यों नहीं कहा। लोग ये नहीं समझ पाए कि अगर बाहर के किसी इंसान को आकर हमें टोकना पड़ा, तो शायद कुछ गलत हुआ होगा। लेकिन उन्हें लग रहा था कि हम बस मस्ती कर रहे थे और ये सब मजाक का हिस्सा था।"

रजनी को सोशल मीडिया और समाज से काफी आलोचना झेलनी पड़ी

इसके बाद उन्होंने बताया कि बात यहां तक नहीं रुकी, समाज की क्रूरता और ट्रोलिंग के चलते रजनी को सोशल मीडिया और समाज से काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोग उन्हें "बेशर्म मां" कहते थे क्योंकि उन्होंने रोने-धोने के बजाय अपने बेटे की "फेयरवेल पार्टी" रखी थी। उन्हें उनके कपड़ों, हेयर क्लिप और ज्वेलरी पहनने के लिए भी ट्रोल किया गया। यहां तक कि उनके बेटे की मृत्यु के तीसरे दिन उनके घर में लोग जोर-जोर से हंस रहे थे। इसके साथ हुई उन्होंने बताया कि एक अमीर रिश्तेदार ने रोज आकर यह सुनाया कि उनके घर आने में उनके 'कैब के पैसे' लग रहे हैं।

तरन की मृत्यु की दुखद घटना

जानकारी के लिए बता दें कि 17 फरवरी, 2024 को एक सड़क दुर्घटना में रजनी ने अपने इकलौते बेटे तरन को खो दिया था। उस वक्त वो अपने काम के सिलसिले में केरल में थीं। उनके बेटे का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसका कोई गवाह या कैमरा फुटेज नहीं मिला। रजनी को बेटे की मौत की खबर फोन पर दी गई थी। जब तक उनके पति संगीत जैन अस्पताल पहुंचे तरन की मौत हो चुकी थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल चटोरी रजनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी निर्धारित पार्किंग जगह पर लंबे समय से अतिक्रमण किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने कई बार आरडब्ल्यूए और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। कानूनी प्रक्रिया के तहत भी उन्होंने दस्तावेज और आवेदन दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि वो हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। रजनी काफी रोते हुए नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके जोर से बाल खींचे गए, उन्हें एक महिला द्वारा बहुत मारा गया है।