मनोरंजन

‘कच्चा बादाम’ सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, लोगों ने कहा- मानसिक संतुलन हिल गया है

'कच्चा बादाम' गाने से रातोंरात सेलेब्रिटी बने भुबन बदयाकर ने अब एक और नया गाना गाया है। बता दें कि भुबन का पिछले दिनों एक्सिडेंट हो गया था और उन्होंने ये गाना उसी हादसे पर बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2022, 11:08 AM IST
'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, लोगों ने कहा- मानसिक संतुलन हिल गया है
'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, लोगों ने कहा- मानसिक संतुलन हिल गया है

भुबन बड्याकर का गाना ‘कच्चा बादाम’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सेलेब्स से लेकर आम लोग उनके गाने पर वीडियो बनाते हुए नजर आए। उनके फैंस तब बड़े निराश हुए, जब वे पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। खबरों की मानें तो वे कार चलाने के दैरान हादसे का शिकार हुए थे। भुबन अब पूरी तरह ठीक हैं और नया गाना लेकर हाजिर हैं। दरअसल उन्होंने अपने एक्सीडेंट पर ही नया गाना बना डाला है।

भुबन ने यह गाना अपने एक्सिडेंट पर बनाया है। भुबन ने ठीक होकर घर लौटते ही यह नया गाना तैयार कर दिया। इस गाने के बोल हैं 'अमार नूतन गाड़ी' यानी की 'मेरी नई गाड़ी'। भुबन के पहला सॉन्ग 'कच्चा बादाम' लोगों को खूब पंसद आया था। भले ज्यादातर लोगों को उनके इस गाने के बोल समझ न आएं हो, लेकिन इसकी धुन पर सोशल मीडिया पर लोगों को झूमते हुए खूब देखा गया। यहां तक की कई सेलिब्रिटिज भी भुबन के गाने पर झुमते नजर आए थे।

अब भुबन ने अपने नए गाने 'अमार नूतन गाड़ी' से धूम मचाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में उन्होंने अपनी नई गाड़ी और एक्सीडेंट के बारे में विस्तार से बात की है। भुबन ने गाने के जरिए बताने की कोशिश की है कि कैसे वे दुर्घटना का शिकार हुए थे। हालांकि, वे इस बात के लिए भगवान का शुक्रगुजार हैं कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोग उनके नए गाने को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।

एक्सिडेंट से रिकवर होने के तुरंत बाद ही भुबन ने ये नया गाना बना डाला। अपने इस नए गाने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मैंने एक सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है। मैं उसे चलाने की कोशिश कर रहा था, तभी दीवार से टक्कर हो गई। मुझे चोट लगी लेकिन अब मैं बिल्कुल ठीक हो चुका हूं। मैंने सोचा कि नई गाड़ी और एक्सीडेंट को लेकर क्यों न नया गाना बनाया जाए।"

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के लॉक अप में जेलर बनने के लिए करण कुंदरा ने ली मोटी फीस

उनके इस नए गाने पर लोग कमेंट करते नजर आ रहे हैं, कोई इनके इस नए गाने की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं तो कोई उन्हें ट्रोल करता भी नजर आ रहा है। कई लोग भुबन को रानु मंडल का भाई बता रहे हैं, तो कोई कह रहा है कि इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।


आपको बता दें, पश्चिम बंगाल के एक गांव में मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर अपने गाने कच्चा बादाम की वजब से सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उनकी किस्मत रातों-रात चमक गई। वह मूंगफली बेचने के लिए कच्चा बादाम गाना गाते थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक उनके पास आएं। उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया और कुछ ही दिन में देखते ही देखते वायरल भी हो गया।

यह भी पढ़ें: International Women's Day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जरूर देखिए महिला सशक्तिकरण पर बनी ये खास फिल्में

Published on:
Also Read
View All
अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!

‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘आप अर्बन नक्सल गैंग का हिस्सा हैं’, नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अशोक पंडित, बोले- ‘अपना चेकअप करवाएं, मेडिकल मदद की जरूरत’

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

‘रामायण’ में जटायु बने अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- ‘उस शानदार पक्षी को मैंने अपनी आवाज दी है’