मनोरंजन

पठान के बहाने बॉलीवुड से फिर भिड़ीं कंगना रनौत, बोलीं- राजनीति से दूर रहो वरना…

Kangana Ranaut on Pathaan : कंगना रनौत ने आज सुबह बॉलीवुड को एक बार फिर वॉर्न किया है। उन्होंने 'पठान' पर निशाना साधते हुए हिंदूवाद का नारा लगा दिया है।
2 min read
Jan 28, 2023
kangana_ranaut_targets_bollywood_on_pretext_of_pathan_said_stay_away_from_politics.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का जब से ट्विटर पर कमबैक हुआ है, वे फुल पॉवर में दिखाई दे रही हैं। क्वीन अपने एक के बाद एक ट्वीट से बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपने निशाने पर ले रही हैं। पिछले दिनों कंगना ने हिंदी सिनेमा को लेकर कई सारे ट्वीट्स किए। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' (Pathaan) की तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्में चलनी चाहिएं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को टारगेट किया है और अब उनके निशाने पर पठान और इसके फैंस हैं। उन्होंने आज सुबह पठान को आड़े हाथों लेते हुए हिंदूवाद का नारा लगा दिया है। साथ ही बॉलीवुड को वॉर्निंग भी दे डाली है।

जाहिर है कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। उसके बाद से ही फिल्म अब तक कई सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है। सोशल मीडिया पर हर ओर सिर्फ पठान.. पठान की गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन लगता है कि कंगना रनौत को यह सब रास नहीं आ रहा है। साथ ही उन्हें फैंस की पठान को लेकर एक्साइटमेंट और खुशी रास आ रही है। इस बीच क्वीन ने ट्विटर (Kangana Ranaut Twitter) के जरिए बायकॉट के बाद भी 'पठान' के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फैंस की जमकर फटकार लगाई है।

कंगना ने शनिवार सुबह ट्विटर पर बॉलीवुड को चेतावनी जारी की और इंडस्ट्री के लोगों को ट्वीट किया कि 'अपनी सफलता का आनंद लें' और 'राजनीति से दूर रहें'। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड वालों ये नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिंदुओं की नफरत से पीड़ित हो, अगर मैंने फिर से यह शब्द सुना 'नफरत पर जीत' तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी, जैसे कल लगी थी। अपनी सफलता का आनंद लें और अच्छा काम करें, राजनीति से दूर रहें।'

गौरतलब है कि पिछले साल से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट बॉलीवुड (Boycott Bollywood) ट्रेंड चलाया जा रहा है। जिसके चलते पिछले साल कई बड़े बजट की फिल्में सुपर फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म महज तीन दिन में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। खुद कंगना ने भी पठान की सफलता को लेकर कहा था कि ऐसी फिल्में चलनी चाहिएं। फिलहाल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी।

Published on:
28 Jan 2023 10:50 am
Also Read
View All
‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट