मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कौन क्या रोल प्ले कर रहा, हुआ खुलासा

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले ही फिल्म में कौन क्या कैरेक्टर प्ले कर रहा है इस बात का खुलासा हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2023, 4:35 PM IST
kisi_ka_bhai_kisi_ki_jaan_starcast_character_name_revealed_salman_khan_as_bhaijaan_pooja_hegde_as_bhagyalaxmi.png

बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने से महज तीन दिन दूर है। ईद के मौके पर 21 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। ट्रेलर से लेकर फिल्म से जुड़े वीडियो तक कई जानकारी सामने आ चुकी है। अब इंतजार है तो बस फिल्म के रिलीज होने का। इस बीच राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट कौन सा रोल प्ले कर रही है, इसके बारे में बताया गया है।

जाहिर है कि एक्शन और काॅमेडी से भरपूर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, पूजा हेगड़े के अलावा राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम नजर आएंगे। जैसा की सब जानते हैं कि फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग इश्क फरमाते दिखाई देंगे। वहीं शहनाज गिल, राघव जुयाल की गर्लफ्रेंड बनी हैं।

इस बीच फिल्म की बाकी स्टारकास्ट में कौन क्या रोेल प्ले कर रहा है उसका भी खुलासा हो गया है। राघव जुयाल ने फिल्म के प्रमोशन के नाम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह बताया गया है कि कौन किस कैरेक्टर को प्ले कर रहा है। फिल्म में सलमान खान के कैरेक्टर का नाम 'भाईजान' है, जबकि पूजा हेगड़े 'भाग्यलक्ष्मी' बनी हैं।

जहां शहनाज गिल के कैरेक्टर का नाम 'सुकून' है। इसी तरह राघव जुयाल 'इश्क', पलक तिवारी 'मुस्कान', विनाली भटनागर 'चाहत', सिद्धार्थ निगम 'लव' और जस्सी गिल 'मोह' नाम का किरदार अदा कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सलमान की इस मूवी ने पहले दिन एक करोड़ तक की कमाई कर ली है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करेगी।

Updated on:
18 Apr 2023, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘दर्शक किससे नफरत करेंगे, ये भी वे तय करते हैं’, बिग बॉस 20 में ScoutOP-लव गिल विवाद के बीच शहजादा धामी का फूटा गुस्सा

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं था’, ‘रामायण’ के प्रीमियर में साई पल्लवी के बयान पर किसी ने जताई नाराजगी तो किसी ने किया समर्थन, देखें वीडियों