
पठान की जबरदस्त सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स के तहत फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने का ऐलान किया था। जिसकी प्लानिंग में मेकर्स अभी से जुट गए हैं। फिल्म में टाइगा यानी सलमान खान और पठान यानी शाहरुख खान एक दूसरे के अपोजिट दिखाई देंगे। जबकि खबर है कि विलेन के रोल के लिए निर्माता आदित्य चोपड़ा ने हाॅलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ (Jesan Momoa) से बात की है। जेसन मोमोआ हॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा, सलमान और शाहरुख के सामने खलनायक के तौर पर पेश करना चाहते हैं।
अब खबर है कि फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रॉफिटेबल प्रोजेक्ट बनाने के लिए खास प्लानिंग की है। इस प्लानिंग के मुताबिक, दोनों सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे। भले ही आपको सुनकर यकीन न हो रहा हो लेकिन ये सच है। दोनों स्टार इस बड़ी फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं।
दरअसल, शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म टाइगर वर्सेज पठान के प्रॉफिट में शेयर लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ खास डील की है, जिसके मुताबिक वो इन दोनों कलाकारों को फिल्म के प्रॉफिट में 40.40 प्रतिशत का शेयर देंगे।
गौरतलब है कि सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं, जो प्रॉफिट शेयरिंग पर ही काम करते हैं। हालांकि टाइगर वर्सेज पठान जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए ये दोनों स्टार्स कितने प्रतिशत प्रॉफिट शेयर लेंगे, यह फैसला करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन आदित्य चोपड़ा ने इसका रास्ता भी निकाल लिया है।
Published on:
15 Apr 2023, 11:53 AM IST
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.