मनोरंजन

कॉन्सर्ट में घुसे प्रदर्शनकारियों पर बुरी तरह भड़के दिलजीत दोसांझ, बीच शो में दी ऐसी चेतावनी

Diljit Dosanjh rebuked khalistani supporters: हाल ही में दिलजीत दोसांझ के एक कॉन्सर्ट के दौरान जब कुछ प्रदर्शनकारी मंच पर घुस आए, तो पंजाबी सुपरस्टार ने तुरंत ही कड़ा रुख अपनाया, जो खुब वायरल हो रहा।

2 min read
May 02, 2026
दिलजीत दोसांझ ने प्रदर्शनकारियों को फटकारा (फोटो सोर्स: Diljit Dosanjh X अकाउंट द्वारा )

Diljit Dosanjh rebuked khalistani supporters: पंजाबी म्यूजिक के वैश्विक सितारे दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपने सॉग की वजह से नहीं, बल्कि अपने शो के दौरान हुए एक तीखे टकराव की वजह से। बता दें, उनके एक शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिलजीत को विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को कड़ा जवाब देते हुए सुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें

बादशाह के छोटे प्लेन को देख समय रैना ने कही ऐसी बात, सारे बड़े सितारे ऐसे ही खत्म हुए हैं!

शो के दौरान तब भड़क उठे

इस वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ अपने शो के दौरान तब भड़क उठे जब कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू किए। दिलजीत ने माइक थामे हुए ही उन्हें सीधे जवाब दिया, "जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाओ। उठाकर बाहर मारूंगा।" बता दें, उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो जिन चैनलों पर जाते हैं वहां हमेशा पंजाब की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपने गानों का प्रचार नहीं किया, वो हमेशा पंजाब के लिए बोले। ये बात उन्होंने खुद के बचाव में नहीं बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ कही।

हालांकि विरोध की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी इस बात से गुस्सा थे कि दिलजीत ने हाल ही में अमेरिकी टॉक शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में हिस्सा लिया लेकिन जब पंजाब में बाढ़ आई तो वह वहां नहीं गए। इस मुद्दे को लेकर कुछ लोगों ने शो के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया। ये पहली बार नहीं है जब दिलजीत ने किसी विरोध को इस अंदाज में चुनौती दी हो। 2024 में इंदौर में अपने कॉन्सर्ट के दौरान जब बजरंग दल ने उनके शो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब दिलजीत ने मंच से एक गजल सुनाकर जवाब दिया था। उस गजल की पंक्तियां थीं,"अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है… सभी का खून है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।"

कॉन्सर्ट कैंसिल करने की मांग की थी

इतना ही नहीं, इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बजरंग दल के नेता अविनाश कौशल ने दिलजीत पर किसान आंदोलन के दौरान राष्ट्रविरोधी बयान देने और खालिस्तान सपोर्ट के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रशासन से कॉन्सर्ट कैंसिल करने की मांग की थी और धमकी दी थी कि अगर शो हुआ तो वे अपने तरीके से विरोध करेंगे। लेकिन दिलजीत न तब रुके और न अब।

दिलजीत दोसांझ का ये अंदाज उन्हें बाकी स्टार्स से अलग करता है। वो न तो माफी मांगते हैं और न ही चुप रहते हैं। जिमी फॉलन के शो में वो पंजाबी संगीत और संस्कृति का डंका बजाकर आए थे। यही उनकी पहचान है और यही वजह है कि उनके करोड़ों फैंस उन्हें इतना चाहते हैं।

Updated on:
02 May 2026 02:54 pm
Published on:
02 May 2026 02:13 pm
Also Read
View All