मनोरंजन

FWICE विवाद के बाद फिर चर्चा में रणवीर सिंह, शक्तिमान कास्टिंग पर ललित परिमू ने तोड़ी चुप्पी

Lalit Parimoo breaks silence on Mukesh Khanna: फिल्म इंडस्ट्री में FWICE विवाद के बाद से रणवीर सिंह फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस विवाद ने कई स्टार्स और तकनीशियनों के बीच मतभेद को उजागर किया, जिससे इंडस्ट्री में हलचल बनी रही।
2 min read
• •
Jun 07, 2026
Mukesh Khanna and Ranveer Singh
Mukesh Khanna and Ranveer Singh(this photo from x; @abdullah_0mar)

Lalit Parimoo breaks silence on Mukesh Khanna: भारत के सबसे फेमस सुपरहीरो शक्तिमान को लेकर बनने वाली फिल्म का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मुकेश खन्ना की आपत्ति के बाद अब ओरिजिनल टीवी सीरीज में डॉ. जयकाल का किरदार निभाने वाले एक्टर ललित परिमू ने इस पूरे मामले पर अपनी राय सामने रखी है। उनका नजरिया काफी संतुलित रहा, लेकिन बीच-बीच में उन्होंने आज के मीडिया कल्चर पर तीखा तंज भी कसा।

ललित परिमू ने इस विवाद की जड़ में झांकते हुए कहा

इंटरव्यूअर सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में ललित परिमू ने इस विवाद की जड़ में झांकते हुए कहा कि आजकल की फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में किसी भी प्रोजेक्ट को चर्चा में बनाए रखने के लिए ऐसे विवाद जानबूझकर खड़े किए जाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "आज का जमाना पब्लिसिटी का जमाना है और लोग पब्लिसिटी की नौटंकी फिल्मों और टीवी शो के लिए करते हैं, जानबूझकर न्यूज बनाने के लिए कुछ न कुछ करना पड़ता है।" हालांकि परिमू ने ये भी स्वीकार किया कि पर्दे के पीछे की असली बात सिर्फ वही लोग जानते हैं जो इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। उनका मानना था कि वक्त के साथ सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाती है।

ललित परिमू ने रणवीर सिंह की एक्टिंग क्षमता पर सकारात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि फिल्म 'धुरंधर' में उनका काम काबिलेतारीफ रहा और वे एक बड़े और दमदार किरदार को परदे पर जीवंत करने में सक्षम हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने ये शंका भी जताई कि क्या कोई बड़े बजट की फिल्म उस भावनात्मक जुड़ाव को फिर से जगा पाएगी, जो 90 के दशक में ओरिजिनल टेलीविजन सीरीज ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में बनाया था?

शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना इस विवाद के केंद्र में हैं

बता दें, शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना इस विवाद के केंद्र में हैं। वे पहले से ही कह चुके हैं कि रणवीर सिंह ने उनसे इस भूमिका के बारे में बात की थी, लेकिन खन्ना को नहीं लगा कि वे इस आइकॉनिक किरदार के लिए उपयुक्त हैं। उनके मुताबिक रणवीर एक टैलेंटेड एक्टर जरूर हैं पर उनकी स्क्रीन पर्सनैलिटी किसी नकारात्मक किरदार के लिए अधिक उपयुक्त है, न कि एक पवित्र और आदर्शवादी सुपरहीरो के लिए।

दिनकर जानी के निर्देशन में बनी टीवी सीरीज शक्तिमान 90 के दशक के अंत और 2 हजार के शुरुआती सालों में भारतीय बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई थी। मुकेश खन्ना ने शक्तिमान और उनके दूसरे रूप गंगाधर, दोनों किरदारों को बेहद प्रभावशाली ढंग से जिया। वैष्णवी महंत और किटू गिडवानी ने पत्रकार गीता विश्वास की भूमिका निभाई, जबकि सुरेंद्र पाल के खलनायक तमराज किलविश ने शो को रोमांचक मोड़ दिए। बता दें, ललित परिमू का किरदार डॉ. जयकाल कहानी में एक अलग गहराई लेकर आया। ये सीरीज आज भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है और नई पीढ़ी भी इसे चाव से देख रही है।

Updated on:
07 Jun 2026 07:23 pm
Published on:
07 Jun 2026 07:23 pm
Also Read
View All
नस्लभेद विवाद के बाद यूट्यूबर परमवीर बेनीवाल ने अपनी कमाई का किया खुलासा, बोले- ‘क्या अभी भी नौकरी दे रहे हैं?’

‘हर कोई सब कुछ जानना चाहता है’, शादी की खबर और प्राइवेसी पर जेनिफर विंगेट ने कही दिल की बात

‘हनुमान अंश’ देखने के अगले दिन आया ‘राइज एंड फॉल 2’ का ऑफर, शहजाद पूनावाला ने बताया भगवान का संकेत

पेट भरने के लिए पार्टी में डांस करते थे मिथुन चक्रवर्ती, नेशनल अवॉर्ड जीतकर भी फुटपाथ पर सोए, एक्टर ने अब किया खुलासा

शहजाद से झड़प के बाद शो से बाहर हुए सिवेत तोमर? पोस्ट शेयर कर बोले- ‘अगर अकेले भी खड़ा होना पड़े, अपनी बात पर अड़ा रहूंगा’