
Lock Upp Promo: Lock Upp 2 के नए प्रोमो ने शो में बड़े ट्विस्ट के संकेत दिए हैं। योगेश रावत के एलिमिनेशन के बाद जारी प्रोमो में एक नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई, हालांकि चेहरा नहीं दिखाया गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'रेबेल किड' हैं। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं और धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने भी पोस्ट कर अपनी बातें रखी है।
एलिमिनेशन को लेकर बढ़ते विवाद के बीच धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि योगेश को बाहर करने का फैसला पूरी तरह गेम की रणनीति का हिस्सा था, न कि किसी व्यक्तिगत भावना का। उनके मुताबिक, पूरे सीजन में धीरज की सूफी मोतीवाला के साथ बेहतर बॉन्डिंग रही है और इसी आधार पर उन्होंने कठिन लेकिन साहसिक फैसला लिया।
शो के पिछले एपिसोड में योगेश रावत का एलिमिनेशन हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने नाराजगी जताई। कई फैंस का मानना है कि गैंग लीडर धीरज धूपर ने गलत फैसला लिया। दरअसल, धीरज धूपर ने एलिमिनेशन के दौरान सूफी मोतीवाला को सुरक्षित रखते हुए योगेश रावत को बाहर करने का फैसला किया था।
मेकर्स ने नए प्रोमो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की पहचान छिपाकर रखी है, लेकिन लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच नेटिजन्स इसे अपूर्वा मुखीजा की एंट्री का संकेत मान रहे हैं। प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "अब होगा कलेश।" तो वहीं दूसरे यूजर ने अपूर्वा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शो के फैसले पर सवाल उठाए और लिखा, "लॉक अप ने नकली फेमिनिस्ट रेबेल किड को वाइल्डकार्ड दिया? क्लासिक।
बता दें, अपूर्वा 'एम्पावरमेंट' की बात करती है लेकिन मानती है कि वो 10-15 करोड़ के लिए दुबई के शेख के साथ सो सकती है। दोगलापन पूरी तरह से दिख रहा है। वोक एजेंडा को एक और फ्री प्लेटफॉर्म मिल गया है। अन्य ने ट्वीट किया, "Baddie समाज अब किसको चुनेगा, रेबेल जी अब होगी TRP डबल।" बता दें, अभी तक मेकर्स की ओर से अपूर्वा मुखीजा की वाइल्डकार्ड एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।