19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्षद चोपड़ा ने किया था सुसाइ़ड अटेम्प्ट, Lock Upp में ब्रेकअप का दर्द किया बयां, लोग बोले- हिम्मत चाहिए

Harshad Chopda Attempted Suicide After Break Up: लॉकअप के दूसरे सीजन में आए दिन नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शो में अब टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा का सीक्रेट भी आउट हो गया है।
2 min read
Google source verification
Harshad Chopda Secret In Lock Upp

हर्षद चोपड़ा ने बताया अपना सीक्रेट ( फोटो सोर्स- Instagram/Netflix)

Harshad Chopda Secret In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो लॉकअप के दूसरे सीजन में आए दिन हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब शो में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपना सीक्रेट रिवील किया है। खुद को गेम में बचाने के लिए हर्षद ने अपने दूसरी लाइफलाइन यानी दूसरा सीक्रेट रिवील कर दिया है। हर्षद ने अपना दर्द बयां किया है। अब उनकी बात को सुनने के बाद उन्हें हर तरफ से सपोर्ट मिल रहा है। कई लोग अब उनके समर्थन में वोट कर चुके हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

हर्षद चोपड़ा ने लॉकअप में बताया अपना सीक्रेट

जजमेंट डे एपिसोड में एलिमिनेशन से बचने के लिए हर्षद चोपड़ा को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट बताना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब उनका पहला रिश्ता टूटा तो वह पूरी तरह बिखर गए थे। उस समय वो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और आवेश में आकर खुद को नुकसान पहुंचा बैठे।

उन्होंने ये भी बताया कि उस घटना का निशान आज भी उनकी कलाई पर मौजूद है। हालांकि बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने खुद से वादा किया कि भविष्य में कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे।

मुंबई में तब अकेले रहते थे हर्षद

हर्षद ने ये भी साझा किया कि उस समय वो मुंबई में अकेले रहते थे और इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिवार तक को नहीं दी थी। किसी तरह अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने जिंदगी को एक दूसरा मौका देने का फैसला किया। शो में उन्होंने दर्शकों को मैसेज देते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते से ज्यादा जरूरी इंसान का अपना अस्तित्व और आत्मसम्मान होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कदम न उठाएं।

फैंस लगातार हर्षद को कर कर रहे सपोर्ट

हर्षद के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनका समर्थन करते नजर आए। कई यूजर्स ने लिखा कि अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर के बारे में खुलकर बात करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। एक फैन ने लिखा कि हर्षद ने यह साबित कर दिया कि असली जीत अपनी कमजोरियों को स्वीकार करने में होती है।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि लोग अक्सर उनके शांत और भावुक स्वभाव का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन अब उनकी असली कहानी सामने आने के बाद उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है।

फैंस का मिला साथ

कई प्रशंसकों ने लिखा कि हर्षद चोपड़ा ने ये दिखा दिया कि जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, उनसे लड़कर आगे बढ़ना ही असली जीत है। कुछ फैंस ने उनके संदेश को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सीक्रेट नहीं बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद का संदेश है जो रिश्तों में टूटने के बाद खुद को अकेला महसूस करते हैं।

फिलहाल हर्षद चोपड़ा का ये खुलासा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ उनके साहस की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस लगातार उन्हें मजबूत बने रहने का संदेश दे रहे हैं।