मनोरंजन

‘लॉक अप 2’ में धीरज धूपर की बेटे से मुलाकात के बाद मचा बवाल, रितेश देशमुख ने ‘सीक्रेट चिट’ को लेकर किया खुलासा

Lock upp 2 Dheeraj Dhoopar: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जेल में एक्टर धीरज धूपर को अपने बेटे से मिलने की इजाजत दी गई, लेकिन इस मुलाकात का वीडियो दिखाया नहीं गया। जिसके कारण का खुलासा खुद रितेश देशमुख ने किया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की तरफ से एक सीक्रेट चिट भेजने की कोशिश की गई थी। अब लोग धीरज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
2 min read
Jul 21, 2026
Lock upp 2 dheeraj dhoopar family smuggled letter during son meeting fans outraged demand action
'लॉक अप 2' धीरज धूपर (Photo Source- Instagram)

Lock Upp 2 Dheeraj Dhoopar son meeting secret Chit: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का नया एपिसोड इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार शो में अभिनेता धीरज धूपर की अपने बेटे से मुलाकात सबसे बड़ा ट्विस्ट बनकर सामने आई है। यह इमोशनल पल दर्शकों को तुरंत नहीं दिखाया गया। इसकी असली वजह तब सामने आई, जब जेलर रितेश देशमुख ने मुलाकात के दौरान हुए कथित नियम उल्लंघन का खुलासा किया।

रितेश देशमुख ने चिट को लेकर खोला राज (Riteish deshmukh jailer Lock Upp season 2 Netflix)

रितेश देशमुख ने एपिसोड में बताया कि धीरज धूपर के बेटे से मुलाकात के दौरान उनके परिवार की तरफ से कथित तौर पर एक चिट जेल के अंदर पहुंचाने की कोशिश की गई थी। रितेश के मुताबिक, धीरज को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। बाद में उन्हें इस घटना के बारे में बताया गया और आगे ऐसी गलती दोबारा न होने की सलाह भी दी गई है। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। दो अलग-अलग पक्षों में बंट गया है।

इस खुलासे के बाद मेकर्स ने पहली बार धीरज और उनके बेटे की मुलाकात का वीडियो भी दर्शकों को दिखाया और यहीं से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई लोगों का कहना है कि अगर यह मुलाकात पहले हो चुकी थी, तो इसे तभी क्यों नहीं दिखाया गया। दर्शकों का मानना है कि मेकर्स ने इसे सिर्फ विवाद से जोड़कर पेश किया ताकि एपिसोड को ज्यादा चर्चा मिल सके।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट (Lock Upp 2 Dheeraj Dhoopar son meeting secret Chit)

सोमवार का एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "अगर धीरज को कोई सजा नहीं दी गई, तो फिर यह पूरा सीन दिखाने का क्या मतलब था।" दूसरे ने लिखा, "शो के नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी दिखनी चाहिए थी।"

कुछ दर्शकों ने इसे शो के सबसे बड़े नियम उल्लंघनों में से एक बताया। उनका कहना है कि अगर किसी कंटेस्टेंट के परिवार की तरफ से बाहर की जानकारी अंदर पहुंचाने की कोशिश हुई है, तो यह प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। ऐसे में मेकर्स को इस मामले में स्पष्ट फैसला लेना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर धीरज को इस घटना की जानकारी नहीं थी, तो उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उनके मुताबिक, अभिनेता ने जेलर से बात होने के बाद अपने परिवार से ऐसी गलती दोबारा न करने की अपील भी की।

धीरज की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया (Dheeraj Dhoopar family rule breach Lock Upp 2)

फिलहाल इस पूरे विवाद पर धीरज धूपर या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई अलग आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस लगातार जारी है। अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड पर है, जहां यह साफ हो सकता है कि मेकर्स इस कथित नियम उल्लंघन को लेकर कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं।

Updated on:
21 Jul 2026 09:59 am
Published on:
21 Jul 2026 09:59 am