
Lock Upp 2 Pamela Serena: 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बार चर्चा का कारण सिर्फ शो के कंटेस्टेंट्स नहीं, बल्कि भारतीय मूल की पामेला सेरेना हैं, जिन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के फेमस 'पू' (POO) वाले सीन को दिलचस्प अंदाज में रीक्रिएट कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस प्रोमो में उनके कॉन्फिडेंस, स्क्रीन प्रेजेंस और कॉमिक टाइमिंग की खूब चर्चा हो रही है।
इस प्रोमो में पामेला सेरेना 'पू' के अंदाज में नजर आती हैं। उनके साथ धीरज धूपर और लैला उर्फ वरुण यादव भी दिखाई देते हैं। बता दें, सीन के दौरान धीरज और लैला उनसे मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, 'पीछे का कहां है?' इस पर पामेला तुरंत जवाब देती हैं, 'क्या जीजू, पीछे कम है ना और पहन लूं?' इतना कहते हुए वो हल्के-फुल्के अंदाज में धीरज के ऊपर पर हाथ रखती हैं, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।
इस सबके बीच में आकांक्षा चमोला एंट्री करती हैं और पामेला को गले लगाते हुए कहती हैं, "किसी को कुछ भी नहीं दिख रहा है।" तभी सुनीता आहूजा मजाक में कहती हैं, 'हम देख सकते हैं, हम तो औरतें हैं ना।' दरअसल, इस पर पामेला और आकांक्षा हंसते हुए जवाब देती हैं, 'नहीं हमें औरतों को भी नहीं दिखता।' इसके बाद सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं, जबकि सुनीता आहूजा का रिएक्शन भी दर्शकों का ध्यान खींचता है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पामेला सेरेना की करें तो उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, लेकिन पिछले कई सालों से वो दुबई में रह रही हैं। भारतीय मूल की पामेला ने UAE में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो पेजेंट्री, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में यूएई का प्रतिनिधित्व किया है और 'मिसेज यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिसेज यूएई वर्ल्ड 2022' जैसे खिताब अपने नाम किए हैं।
बता दें, पेजेंट्स के अलावा पामेला महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने से जुड़े इवेंट्स में भी हिस्सा लेती रही हैं। अब 'लॉक अप 2' के प्रोमो में उनके मजेदार अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। शो के स्ट्रीमिंग के दौरान उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है और दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।