
Pamela confronts Varun after task: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में रिश्तों और रणनीतियों का खेल लगातार नया- नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट पैमिला और वरुण के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गर्म कर दिया। दोनों के बीच पहले शुरू हुई नाराजगी बाद में गंभीर आरोपों और फिर इमोशनल बातचीत तक पहुंच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
आप वीडियो में देख सकते है कि एक टास्क के दौरान हुई घटना को लेकर पैमिला काफी नाराज नजर आईं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने वरुण से कहा कि उनकी कुछ हरकतों से उन्हें ठेस पहुंची। इसमें एक पल ऐसा भी आया जब पैमिला ने गुस्से में कहा, "तू मर्द नहीं, तूने मुझे मारा," जिसके बाद घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पैमिला ने ये भी कहा कि जब उनके चेहरे पर पेपर मारा था, तब वरुण ने उन्हें मेकअप का बॉक्स कहकर मजाक उड़ाया, जिससे उन्हें बुरा लगा। साथ ही, पैम ने ये भी एक्सेप्ट किया कि गुस्से में उन्होंने वरुण का सीक्रेट बताने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे अपनी गलती मानते हुए दोस्ती का हवाला देकर मामला खत्म करने की कोशिश की।
बता दें, पैमिला ने वरुण से कहा कि दोनों दोस्त हैं और इसी रिश्ते की वजह से वो उनसे बात साफ करना चाहती हैं। हालांकि, वरुण का रवैया अलग दिखाई दिया। उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने जो भी किया, वो एक दोस्त और अच्छे सेलमेट के तौर पर किया था। वरूण ने साफ बताया कि वो इस मुद्दे पर अब और चर्चा नहीं करना चाहते और इसे यहीं खत्म करना बेहतर समझते हैं।
इन सब तमाम लड़ाइयो के बीच पैमिला लगातार उनके पीछे जाती रहीं और बातचीत के जरिए गलतफहमी दूर करने की कोशिश करती दिखाई दीं। इस दौरान दोनों के बीच इमोशनल बातचीत देखने को मिली। बता दें, एपिसोड के स्ट्रीम होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने पैमिला के पक्ष में अपनी राय रखी, जबकि कुछ ने वरुण का सपोर्ट करते हुए कहा कि दोनों के बीच हुई बहस को बातचीत से सुलझाया जा सकता था। 'Lock Upp Season 2' में लगातार बदलते रिश्ते, दोस्ती और टकराव दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए हैं।