मनोरंजन

Dhurandhar 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1392 करोड़ पार, मेकर्स की ये रणनीति आई सामने, चाल जानकर चौंक जाएंगे

Dhurandhar 2 Behind Strategy: फिल्म 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1392 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन हासिल कर नई मिसाल कायम की है। इस सफलता के पीछे मेकर्स की एक खास रणनीति सामने आई है, जिसने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

2 min read
Apr 01, 2026
फिल्म- Dhurandhar 2 (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Behind Strategy: फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है। सिर्फ 13 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर से कुल 1392 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसने ऐसा करके Dhurandhar 2 ने इतिहास रच दिया है। बता दें, फिल्म की लोकप्रियता से इसकी कमाई रोकने का नाम नहीं ले रही है। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि इस बड़ी कमाई के पीछे सिर्फ फिल्म की कहानी या स्टार कास्ट का नाम ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट रणनीति भी है, जिसमें रिलीज की तारीखों के साथ-साथ टिकट की कीमतों का सही नियम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

शर्टलेस ओरी संग पापा Ajay Devgn की लाडली, शहर छोड़ गांव बसने की तैयारी? वीडियो वायरल

रिलीज के समय लगातार आने वाली छुट्टियों ने फिल्म को हुआ फायदा

रिलीज के समय लगातार आने वाली छुट्टियों ने फिल्म को काफी फायदा पहुंचाया और ईद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे जैसी कई छुट्टियां थीं, जिनकी वजह से दर्शकों को थिएटरों तक पहुंचने का अच्छा अवसर मिला। इसके साथ ही टिकट के दाम भी काफी महंगे थे। मुंबई जैसे शहरों में टिकट के दाम 250 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक नजर आए। काफी महंगे इलाकों में टिकट की कीमतें अधिक थीं, जिससे फिल्म की कमाई में चार चांद लगा दिए।

इतना ही नहीं, फिल्म कारोबार के जानकार यूसुफ शेख ने 'धुरंधर 2' की टिकट प्राइसिंग को एक मास्टरक्लास माना है और उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने डिमांड के मुताबिक टिकट के दाम बढ़ाने की रणनीति अपनाई है, जिसे 'सरप्राइसिंग' कहा जाता है। बता दें, जितनी ज्यादा मांग होगी, उतना अधिक टिकट महंगे दामों पर बिक्री होंगे। यही वजह है कि पहले हफ्ते में ही फिल्म ने अपनी कमाई डबल कर ली।

ये रणनीति आने वाले फिल्मों के लिए है एक उदाहरण

यूसुफ शेख के मुताबिक ये रणनीति आने वाले समय की फिल्मों के लिए एक उदाहरण बन सकता है। जब 'किंग' और 'वाराणसी' जैसी बड़ी फिल्में आएंगी, तो उनके पास टिकटिंग के लिए ये रणनीति पहले से तैयार रहेगी। इससे भारतीय फिल्म जगत का व्यवसाय 2000, 3000 और 4000 करोड़ तक पहुंच सकता है।

अगर फिल्म के रिकॉर्ड की बात करें, तो 'धुरंधर 2' ने पहले ही 'बाहुबली' के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है और अब इसकी नजर 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर है, जिनका कलेक्शन क्रमश 1742 और 1788 करोड़ रुपये रहा था। यदि ये फिल्म आने वाले दिनों में भी दर्शकों के बीच इतनी ही लोकप्रिय बनी रहती है, तो वो बॉक्स ऑफिस पर कई नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

Updated on:
01 Apr 2026 10:21 am
Published on:
01 Apr 2026 10:17 am
Also Read
View All

अगली खबर