मनोरंजन

62 साल पुराना गाना, Gen-Z का नया एंथम! आखिर क्यों ‘मेरे महबूब…’ पर टूट पड़े हैं कंटेंट क्रिएटर्स?

Mere Mehboob Qayamat Hogi Viral: 1964 के दशक में रिलीज हुआ किशोर कुमार का सुपरहिट गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी' एक बार फिर वायरल हो रहा है। लाखों यूजर्स इसपर रील्स बना रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे एक बार फिर ट्रेंड बना ये 62 साल पुराना गाना और आखिर Gen-Z इसको इतना क्यों पसंद कर रहे हैं।
3 min read
Aug 07, 2026
Mere Mehboob Qayamat Hogi
किशोर कुमार और अनुपम खेर की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram/anupampkher and IMDb)

Mere Mehboob Qayamat Hogi Song: साल 1964 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था, ‘मि. एक्स इन बॉम्बे’ (Mr X in Bombay), फिल्म का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया ट्रेंड्स में टॉप पर है। गाने के बोल हैं, ‘मेरे महबूब कयामत होगी, आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी…’। आज 62 साल बाद Gen Z समेत कई सेलिब्रिटीज भी इस गाने के नए वर्जन पर रील्स बना रहे हैं।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी इस ट्रेंड में शामिल हुए, और उनकी रील को अब तक 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। 1960 के दशक में आये इस इमोशनल सॉन्ग के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वो आज के दौर में इस कदर वायरल हो जाएगा कि यूजर्स इस पर रोमांटिक, ट्रांजिशन, फैशन और ट्रैवल रील्स बना रहे होंगे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर दशकों पुराना किशोर कुमार का ये गाना अचानक Gen-Z का पसंदीदा कैसे और क्यों बन गया?

कैसे शुरू हुआ गाने का ये ट्रेंड?

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या वायरल हो जाए और क्या ट्रेंड बन जाए कोई नहीं बता सकता। मगर एक बात तो तय है कि किसी भी ट्रेंड के वायरल होने के पीछे अमूमन बड़े-बड़े कंटेंट क्रिएटर या फिर वायरल वीडियो का हाथ होता है। ऐसा ही कुछ हुआ 'मेरे महबूब…' के साथ। जैसे-जैसे कंटेंट क्रिएटर्स ने इस पर रील बनानी शुरू की तो रील्स की बाढ़ आ गई और हजारों यूजर्स ने इस ऑडियो पर कंटेंट बनाना शुरू कर दिया। और देखते ही देखते किशोर कुमार के इस गाने ने Instagram के Trending Audio सेक्शन में जगह बना ली।

Instagram की Reels Algorithm कैसे करती है काम

अक्सर देखा जाता है कि Instagram का एल्गोरिदम उन ऑडियो को ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है, जिनका उपयोग कम समय में बहुत ज्यादा यूजर्स और क्रिएटर्स करते हैं। और अगर कोई इंस्टाग्राम की ऑडियो ट्रेंडिंग कैटेगरी में पहुंच जाए, तो क्रिएटर्स उसी पर वीडियो कंटेंट बनाने लगते हैं। यही वजह है कि 'मेरे महबूब…' गाने का ऑडियो अधिकतर यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया गया और एक वायरल ट्रेंड बन गया।

Gen-Z को आखिर क्यों पसंद आ रहा है यह गाना?

सोशल मीडिया के जमाने में जहां मिलेनियल और उनसे पहले की जेनरेशन की प्लेलिस्ट में पुराने गाने मौजूद होते हैं, वैसे ही Gen-Z भी सिर्फ नए गानों और इंग्लिश गानों को ही पसंद नहीं करती, बल्कि वो पुराने बॉलीवुड गानों की सादगी और इमोशनल फैक्टर से साथ भी जुड़ जाती है। शायद यही कारण है जो 'मेरे महबूब…' के इमोशनल और रोमांटिक एहसास को एस्थेटिक और सिनेमैटिक तौर पर रील्स के लिए सटीक बनाता है और यूजर्स इस पर रोमांटिक कपल रील्स, फैशन ट्रांजिशन वीडियो, ट्रैवल व्लॉग्स, और विंटेज-थीम कंटेंट बना रहे हैं।

NEET प्रोटेस्ट के दौरान दोबारा वायरल हुआ गाना

इस पुराने गाने के दोबारा वायरल होने की शुरुआत एक सोशल मीडिया वीडियो से हुई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव बिष्ट ने जंतर-मंतर पर हुए NEET प्रोटेस्ट के दौरान अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर एक रील बनाई थी। गंभीर माहौल के बीच बनाई गई इस रील ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। अभिनव की इस रील को करीब 177 मिलियन लोगों ने देखा और इसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

8 साल पहले Mr. Faisu ने भी बनाई थी ऐसी ही रील

बता दें कि भारत के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में शामिल Mr. Faisu ने 8 साल पहले जब इस गाने का इस्तेमाल किया, तो उनकी देखा-देखी लाखों फॉलोअर्स ने भी उसी ऑडियो पर वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर बड़े क्रिएटर्स का यही प्रभाव किसी भी गाने को कुछ ही दिनों में करोड़ों लोगों तक पहुंचा देता है। नतीजतन, जो गाने कभी भुला दिए गए थे, वो भी अब नए गानों के साथ ट्रेंड कर रहे हैं।

पहले भी पुराने गानों पर बन चुकी हैं रील्स

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई पुराना बॉलीवुड गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। ऐसे कई गाने हैं जो पिछले कुछ सालों में Instagram Reels और YouTube Shorts की वजह से Gen Z तक पहुंचे हैं, जिनमें 'तड़पाओगे तड़पा लो…', 'भीगी भीगी रातों में…', 'साजन-साजन, मेरे साजन…' जैसे गानों के नाम शामिल हैं।

सिर्फ ट्रेंड नहीं, एक नई पहचान भी

'मेरे महबूब…' की लोकप्रियता यह साबित करती है कि सोशल मीडिया सिर्फ नए गानों को नहीं, बल्कि पुराने क्लासिक्स को भी नई पहचान दे सकता है। जिस गाने को कभी रेडियो और कैसेट पर सुना जाता था, वही आज करोड़ों मोबाइल स्क्रीन पर नई पीढ़ी की पसंद बन चुका है।

Updated on:
07 Aug 2026 03:03 pm
Published on:
07 Aug 2026 03:03 pm
Also Read
View All
‘सेठ जी, बाघा ये राज बावरी को भी नहीं बताएगा’, Spider-Man के हिंदी डब ने TMKOC फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, वायरल हुआ डायलॉग

‘अब और चुप नहीं’, Lock Upp के बाद शिवांगी-श्रेया विवाद के बीच कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, यूजर्स बोले-50% पैसे वापस कर दिए होंगे

तलाक के एलान के बाद आकांक्षा चमोला ने की अपने नाम से ‘गौरव खन्ना’ हटाने की अपील? इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

‘वंश से निर्वंश भला’, पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं बेटियां, खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा

Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ से प्रभावित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, IAF के अदम्य साहस को बताया देश का गर्व