Tadpaoge Tadpa Lo…: सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे वायरल हो जाए कोई समझ नहीं सकता। आये दिन कंटेंट क्रिएटर्स नई-नई रील्स बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर डालते रहते हैं। वहीं अगर कोई रील वायरल हो गई तब आपकी फीड में बस उसी रील के रिक्रिएशन रील्स आती रहेंगी। हर दूसरी रील उसी गाने, सीन, कोट्स या फिर डायलॉग पर ही दिखेगी। ऐसा ही कुछ आज कल हो रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से इंस्टाग्राम पर एक गाना ट्रेंड कर रहा है, जिस पर हर कोई रील बना रहा है, फिर चाहे वो कोई बॉलीवुड स्टार हो, टीवी स्टार हो या फिर सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंसर सब इसी ट्रेंडिंग गाने पर रील बना रहे हैं।