मनोरंजन

लव जिहाद वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की मां की बिगड़ी तबीयत, रोते हुए बहन ने सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार

Monalisa Bhosle Love Jihad Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के बाद से नया विवाद शुरू हो गया है। अब उनके परिवार की तरफ से इस पर रिएक्शन आया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

3 min read
Mar 16, 2026
Monalisa Bhosle Love Jihad Controversy (सोर्स- एक्स)

Monalisa Bhosle Love Jihad Controversy: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर से सामने आया ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोंसले का मामला अब एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक विवाद बनता जा रहा है। मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी की खबर सामने आने के बाद जहां एक ओर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर मोनालिसा के परिवार की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। घर में मातम जैसा माहौल है और इसी बीच मोनालिसा की मां की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई है।

बताया जा रहा है कि परिवार पिछले कई दिनों से तनाव में है। बेटी केरल में होने और उससे संपर्क न हो पाने के कारण परिजन बेहद परेशान हैं। रोते-बिलखते परिवार ने अब राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें

दिशा पाटनी के नाम से सिंगर तलविंदर को चिढ़ाने लगे लोग, मास्क पहने गायक ने यूं दी प्रतिक्रिया

बहन ने सीएम से लगाई मदद की गुहार (Monalisa Bhosle Love Jihad Controversy)

मोनालिसा की बहन जेसिका ने रोते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से हाथ जोड़कर अपील की है कि उनकी बहन को सुरक्षित वापस लाया जाए। जेसिका का कहना है कि उनकी बहन को धोखे से अपने साथ ले जाया गया और परिवार को उससे बात भी नहीं करने दी जा रही।

परिवार का आरोप है कि जब उनके पिता केरल पहुंचे तो वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया। जेसिका के मुताबिक उनके पिता के पास पैसे भी नहीं थे और उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मां की तबीयत बिगड़ी, रोते-रोते गिर पड़ीं (Viral Girl Monalisa Marriage)

इस पूरे विवाद के बीच मोनालिसा की मां लता भोंसले का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के अनुसार बेटी की चिंता में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कई बार जमीन पर गिर पड़ीं।

लता भोंसले का कहना है कि उनकी बेटी भोली है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। उनका दावा है कि बेटी के फोन बंद कर दिए गए हैं और परिवार को उससे बात भी नहीं करने दी जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनकी बेटी को उनसे दूर कर दिया गया है।

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पहुंचे मोनालिसा के घर (Monalisa Family on Her Marriage)

इस पूरे मामले के बीच फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी महेश्वर पहुंचकर मोनालिसा के परिवार से मिले। उन्होंने इस विवाह को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इसे एक बड़ी साजिश करार दिया। सनोज मिश्रा ने कहा कि फरमान खान ने अपनी असली पहचान छिपाकर पहले परिवार से दोस्ती की और फिर अभिनय सिखाने के बहाने मोनालिसा को केरल ले गया।

उनका आरोप है कि बाद में वहां शादी की पूरी योजना बनाई गई। मिश्रा ने दावा किया कि वह जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और उन्हें पूरी जानकारी देंगे।

महाकुंभ से वायरल हुई थी मोनालिसा

गौरतलब है कि मोनालिसा भोंसले पहले उस समय चर्चा में आई थीं जब वह प्रयागराज में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष और माला बेचते हुए वायरल हो गई थीं। उनकी नीली आंखों और अलग अंदाज ने सोशल मीडिया पर उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया था।

बताया जाता है कि इसी लोकप्रियता के बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिलने लगा और वह मनोरंजन जगत में कदम रखने की तैयारी कर रही थीं।

अब बन गया बड़ा विवाद

लेकिन अब फरमान खान से उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। परिवार के लोग इसे साजिश बता रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है।

फिलहाल परिवार की सबसे बड़ी मांग यही है कि सरकार उनकी बेटी को वापस लाने में मदद करे और पूरे मामले की जांच कराई जाए। वहीं मोनालिसा की मां की बिगड़ती तबीयत और बहन की भावुक अपील ने इस विवाद को और संवेदनशील बना दिया है

ये भी पढ़ें

विवादों के बाद बदला सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टाइटल, नए नाम के साथ पोस्टर हुआ शेयर

Published on:
16 Mar 2026 03:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर