मनोरंजन

‘मोनालिसा को गोली मार देंगे’, मुस्लिम फरमान खान को भी मिली जान से मारने की धमकी, नए वीडियो में लगाई गुहार

Monalisa-Farmaan Khan Death Threats: मोनालिसा और फरमान खान की शादी का विवाद अभी भी नहीं थमा है। अब एक बार फिर मोनालिसा ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

2 min read
Jun 15, 2026
Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy
Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy (सोर्स- @monalisabhosle088 )

Monalisa-Farmaan Khan Marriage Controversy: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस मामले को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। फिलहाल कोर्ट में मोनालिसा का जन्म प्रमाण पत्र वाले मामले की सुनवाई चल रही है, इसी बीच मोनालिसा और फरमान खान का नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों उन्हें मिलने वाली जान से मारने की धमकियों का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। मोनालिसा और फरमान ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

फरमान-मोनालिसा को मिली जान से मारने की धमकी

महाकुंभ में नीली आंखों वाली लड़की के नाम से चर्चा में आई मोनालिसा ने कुछ समय पहले दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाले फरमान खान से कोर्ट मेरिज की थी। इसके बाद खूब बवाल देखने को मिला था क्योंकि मोनालिसा के माता-पिता इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। मोनालिसा ने उस वक्त भी अपने फैसले को डिफेंड करते हुए कहा था कि उनके लिए सभी धर्म बराबर हैं और वो फरमान से बहुत प्यार करती हैं।

अब इस मामले में लगातार कानूनी प्रक्रिया तो चल ही रही है लेकिन इसी बीच मोनालिसा और फरमान ने मध्य प्रदेश पुलिस, यूपी पुलिस और केरल पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मोनालिसा और फरमान खान कहते हैं कि उन्हें हर तरफ से जान से मारने के धमकी भरे संदेश आ रहे हैं।

फरमान ने फोन में मैसेज रीड करते हुए कहा, मोनालिसा को गोली मार देंगे, जान से मार देंगे। फरमान खान को जान से मारने देंगे। तुमने पाकिस्तान से शादी कर ली है।'

मोनालिसा बोलीं- मैंने कोई जानवर से शादी नहीं की

इसके अलावा इसी वीडियो में आगे बात करते हुए मोनालिसा ने कहा, 'मैंने कोई जानवर से शादी नहीं की। मैंने इंसान से ही शादी की है। मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मैं किसी भी धर्म में नहीं मानती हूं। मेरे लिए सभी धर्म एक समान ही हैं।'

सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं।

Published on:
15 Jun 2026 09:08 am