मनोरंजन

लव जिहाद के बाद मोनालिसा के पिता ने दामाद फरमान पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- उन्होंने हमारी बेटी का…

Monalisa Marriage With Farhan Khan: मोनालिसा की शादी पर बवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने महाराष्ट्र के एक्टर और मॉडल फरमान खान संग सात फेरे लिए। अब उनके पिता का बड़ा बयान सामने आया है।
2 min read
Mar 16, 2026
Monalisa Father serious allegations against son-in-law farman khan after love jihad said My daughter was brainwashed
मोनालिसा के पिता ने फरहान खान पर लगाया गंभीर आरोप

Monalisa Father: महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर संग शादी कर ली है। यह शादी उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की है। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबर आई हर कोई हैरान रह गया। मोनालिसा की शादी को लव जिहाद का नाम दिया गया। उनका परिवार पूरा टूट गया। घर में मातम छा गया है। पिछले 4 दिनों से घर में चूल्हा नहीं जला है। ऐसे में अब उनके पिता का बड़ा बयान आया है जो वायरल हो रहा है।

मोनालिसा के घर में निकाह के बाद छाया मातम (Monalisa Love Jihad With Farman)

मोनालिसा के इस अचानक और चौंकाने वाले फैसले से उनकी मां लता भोसले गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी और जिस तरह से यह सब हुआ, उसने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा।

मोनालिसा के पिता ने लगाया फरमान पर बड़ा आरोप (Monalisa Father Big Statement)

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने अपने दामाद फरहान खान पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को एक्टिंग सिखाने और बड़ा स्टार बनाने का झांसा देकर उसका 'ब्रेनवॉश' किया गया। जयसिंह का दावा है कि उनकी बेटी अभी उम्र में छोटी है और निकाह करने के लिए फर्जी तरीके से उसके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाई गई है। इस घटना के बाद से पूरे बंजारा समाज में भी जबरदस्त उबाल है। समाज के लोग लगातार परिवार से मिलकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा स्टैंड

विवाद की आंच अब मोनालिसा के फिल्मी करियर तक भी पहुंच गई है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जो मोनालिसा को लेकर अपनी नई फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" पर काम कर रहे थे, वह खुद महेश्वर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। सनोज मिश्रा ने इस मामले को 'लव जिहाद' का एंगल देते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "जब तक इस पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आती और जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह अपनी इस फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे।" उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि इस संवेदनशील मामले की गहराई से तहकीकात की जाए।

Published on:
16 Mar 2026 12:10 pm