मनोरंजन

फरमान को छोड़कर नहीं भागी मोनालिसा, महाकुंभ वायरल गर्ल ने खुद दिया सबूत, फोटो की शेयर

Monalisa Instagram Post: मोनालिसा भाग गई है, जैसे ही लोगों ने फरमान खान का वीडियो देखा हर कोई हैरान रह गया। हंगामा होते देख जिस शख्स ने वीडियो जारी किया था उसने बताया कि वह फरमान नहीं हैं बल्कि राजस्थान का एक शख्स हैं। अब इसी बीच मोनालिसा ने अपने जिंदा होने और फरमान खान के साथ रहने का सबूत दिया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है। जो वायरल हो रही है।

2 min read
Apr 14, 2026
मोनालिसा और फरमान खान

Monalisa Instagram Post: महाकुंभ से रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाली 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले और फरमान खानका मामला सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा रखी थी, जिसमें एक युवक खुद को फरमान खान बता रहा था। उसने दावा किया था कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है और वह उसे ढूंढने राजस्थान आया है, जिसके बाद लोगों ने मोनालिसा के कत्ल तक का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि मोनालिसा भागी नहीं है बल्कि उसको फरमान ने ही मार दिया है, जैसे ही ये मामला बढ़ा, उस शख्स ने एक और वीडियो शेयर किया और बताया कि वह फरमान खान और मोनलिसा को जानता भी नहीं है। उसने केवल वो वीडियो मनोरंजन के लिए बनाई थी। इसी बीच अब खुद मोनालिसा ने भी बड़ा सबूत दे दिया है कि वह आज भी फरमान खान के साथ ही हैं।

ये भी पढ़ें

‘मोनालिसा भाग गई’ बताने वाला बहरूपिया कौन? नाम और जाति पर हुआ खुलासा

मोनालिसा ने दिया जिंदा होने का सबूत (Monalisa Instagram Post)

पति फरमान का फेक वीडियो जारी होने के तुरंत बाद मोनालिसा ने बड़ा कदम उठाया और उन्होंने अपने जिंदा होने के सबूत दिए। मोनालिसा ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह फरमान खान के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। वह तस्वीर उन्होंने पहले भी शेयर की थी और अब एक बार फिर उन्होंने वहीं तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली। इसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और कैमरे की तरफ पोज देकर सेल्फी ले रहे हैं। जैसे ही लोगों ने मोनालिसा और फरमान की तस्वीर देखी, हर कोई इसे मोनालिसा का सूबत कहना लगा।

खुद को फरमान खान बताने वाला शख्स कौन? (Monalisa Farman Khan)

वहीं, खुद को फरमान खान को जो शख्स फरमान बता रहा था वह कोई भगोड़ा अपराधी नहीं, बल्कि राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है। जब वीडियो ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ा और पुलिस की सक्रियता बढ़ी, तो अरविंद की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी जिसके बाद उन्होंने सभी लोगों से माफी मांगी थी और सब सच बताया था। इसी के बाद मोनालिसा ने पोस्ट शेयर किया है।

कौन है मोनालिसा? (Who Is Monalisa)

बता दें, मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते समय अपनी आंखों की खूबसूरती की वजह से वायरल हुई थी। जिसके बाद उनके साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया था और फिल्म की आधी शूटिंग भी पूरी हो गई थी, इसी बीच मोनालिसा ने भागकर फरमान से शादी कर ली और बाद में सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसे डायरेक्टर ने सिरे से खारिज करते हुए इसे 'ब्रेनवॉश' का नतीजा बताया था।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा के बाद फरमान खान की धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा दावा, करीबी के बयान से बढ़ी चर्चा
Published on:
14 Apr 2026 10:58 am
Also Read
View All