मनोरंजन

इतनी पब्लिसिटी से कोई फायदा नहीं मिला…शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने ट्रोल्स को दिया चुटीला जवाब

Mrunal Thakur On Wedding Rumours: मृणाल ठाकुर ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि इतनी पब्लिसिटी से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।

2 min read
Feb 16, 2026
मृणाल ठाकुर (सोर्स: X)

Mrunal Thakur On Wedding Rumours: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों शादी की अफवाहों के बीच अपनी एक अलग ही छवि बनाई हैं। हाल ही में धनुष के साथ उनकी वैलेंटाइन वेडिंग की रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, लेकिन मृणाल ने इसे असरदार और हंसी-मजाक भरे अंदाज में संभालते हुए सबको हैरान कर दिया।

बता दें, अफवाहें अगस्त 2025 से जोर पकड़ रही थीं, जब दोनों की एक फिल्म के प्रीमियर पर मुलाकात की फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि 14 फरवरी 2026 को दोनों गुपचुप तरीके से शादी करेंगे। खबरों में ये भी कहा गया कि फरवरी और मार्च में उनकी फिल्मों की रिलीज के बीच वो शादी की तैयारी में बिजी होंगे, लेकिन मृणाल के करीबी ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें

रिहाई की अफवाहों पर राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री से मिली आर्थिक मदद पर दिया बड़ा बयान

ग्राउंडेड, ग्लोइंग एंड अनशेकन

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता उनका करियर हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म फरवरी में रिलीज होगी, जबकि मार्च में साउथ फिल्म में बिजी रहना है। इस बीच, इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की जिसमें लिखा है, "ग्राउंडेड, ग्लोइंग एंड अनशेकन।"

इतना ही नहीं, मृणाल ने एक इंटरव्यू के दौरान हंसते हुए कहा, "शादी जरूर होगी, लेकिन सही समय और सही इंसान के मिलने पर। मैं खुद सबसे पहले इसकी आपको बताउंगी।" इसके के बाद अफवाहें फैलाने वालों को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा, "इतनी पब्लिसिटी से कोई फायदा नहीं मिला और इतना प्यार कभी फिल्मों से नहीं मिला।" उनका ये मजाकिया और स्मार्ट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

नए-नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं

अगर मृणाल के करियर की बात करें तो मृणाल ने 'सुपर 30', 'जर्सी' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी जगह इंडस्ट्री में मजबूत कर ली है। वो लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और अपने प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हैं। फैंस ने उन्हें "क्वीन ऑफ हैंडलिंग ट्रोल्स" तक कह दिया है।

Updated on:
16 Feb 2026 09:32 am
Published on:
16 Feb 2026 09:25 am
Also Read
View All

अगली खबर