30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवि किशन ने इरफान पठान को सिखाया अपना वायरल डांस मूव? FICCI फ्रेम्स 2026 का VIDEO छाया

Ravi Kishan Viral Video: FICCI फ्रेम्स 2026 में रवि किशन और इरफान पठान का डांस VIDEO सामने आया है। दोनों रवि किशन के वायरल डांस मूव पर कदम मिलाते नजर आए।
2 min read
Google source verification
Ravi Kishan and Irfan Pathan

इरफान पठान के साथ रवि किशन का डांस (सोर्स: instagram- laxmikantbabloo)

Bhojpuri Actor Ravi Kishan: FICCI फ्रेम्स 2026 के दूसरे दिन रवि किशन और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की एक खास झलक ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। ‘लाइटिंग अप अ बिलियन स्क्रीन्स’ पैनल में शामिल दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रवि किशन अपना वायरल डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं और इरफान पठान भी उनके साथ कदम मिलाते दिख रहे हैं।

मुंबई में 29 और 30 सितंबर को आयोजित हो रहे FICCI फ्रेम्स 2026 में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन खेल प्रसारण और बदलते मीडिया पर चर्चा के लिए आयोजित पैनल में रवि किशन और इरफान पठान के साथ अन्य पैनलिस्ट भी शामिल हुए।

इरफान के साथ रवि किशन का वायरल डांस मूव

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रवि किशन अपना वही डांस मूव करते नजर आ रहे हैं, जिसने कुछ समय पहले इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस बार खास बात यह रही कि उनके साथ इरफान पठान भी इस अंदाज में कदम मिलाते दिखाई दिए।

रवि किशन का ये डांस स्टेप पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर दोहराया जा चुका है। अगस्त में वो अपने ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के को-स्टार्स दिव्येंदु और अली फजल के साथ भी इस वायरल स्टेप को रीक्रिएट करते नजर आए थे।

भोजपुरी भाषा और क्रिकेट पर हुई चर्चा

पैनल के बाद रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में सेशन को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि इरफान पठान और अन्य पैनलिस्ट के साथ क्रिकेट पर चर्चा काफी अच्छी रही। उनके मुताबिक, बातचीत का एक अहम हिस्सा ये था कि रीजनल भाषाएं किस तरह बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सकती हैं।

रवि किशन ने भोजपुरी भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि ये हैरानी की बात है कि भोजपुरी ने क्रिकेट को इतने बड़े नंबर दिए हैं। FICCI फ्रेम्स 2026 में खेलों की बदलती स्क्रीन और दर्शकों तक पहुंच पर भी चर्चा की जा रही है।

वायरल डांस से लगातार चर्चा में हैं रवि किशन

रवि किशन का डांस और उनका खास अंदाज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहा है। अगस्त में उनके वायरल ‘गुच्ची वॉक’ को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। बाद में उन्होंने बताया था कि वो मूव प्लान और कोरियोग्राफ नहीं किया गया था, बल्कि स्टेज की तरफ जाते समय जगह कम होने की वजह से ऐसा हुआ था।

FICCI फ्रेम्स 2026 में रवि किशन और इरफान पठान का ये डांस मोमेंट अब इसी वजह से चर्चा में है। पैनल की गंभीर चर्चा के बीच दोनों का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के लिए खास आकर्षण बन गया।