मनोरंजन

राघव चड्ढा के AAP इस्तीफे पर नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान, ‘Priyanka Chopra की वजह से बचे हुए है’

Navjot Kaur Sidhu On Raghav Chadha Resignation: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इसी फैसले के बीच नवजोत कौर सिद्धू का एक बयान वायरल हो गया है।

2 min read
Apr 24, 2026
Navjot Kaur Sidhu On Raghav Chadha Resignation
Navjot Kaur Sidhu On Raghav Chadha Resignation (सोर्स- एक्स)

Navjot Kaur Sidhu On Raghav Chadha Resignation:राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (आप) में करीब 14 साल रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाने का फैसला किया है। वैसे उनके इस फैसले का अनुमान तो लगाया ही जा रहा था, लेकिन 24 अप्रैल को उन्होंने औपचारिक ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा के इस फैसले के बीच नवजोत कौर सिद्धू जिन्होंने पंजाब में अपनी नई पार्टी बनाई है, उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

नवजोत कौर सिद्धू का बयान

नवजोत कौर सिद्धू को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि 'राघव चड्ढा के बारे में अभी तक भी केजरीवाल खुलकर इसलिए नहीं बोल पा रहे हैं क्योंकि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अभी मोदी साहब को कहकर गई हैं कि ये मेरे जीजा है तो आप जरा देख लीजिए।'

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की वजह से ही बचे हुए हैं अब तक। नहीं तो अब तक को अरविंद केजरवाल उनके बारे में कब का बोल चुके होते।

राघव चड्ढा को प्रियंका का मिला था साथ

बता दें कुछ दिन पहले जब राघव को आप ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाया था तब भी प्रियंका ने उनका समर्थन किया था। राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने संसद के भीतर उठाए गए कई जनहित के मुद्दों को एक साथ प्रस्तुत किया।

इस वीडियो में शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी, 'वन नेशन-वन मेडिकल ट्रीटमेंट' की जरूरत, मजदूरों के वेतन से जुड़े इंडेक्सेशन का मुद्दा और स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग जैसे विषय शामिल थे।

इस वीडियो पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में तालियां और समर्थन जताने वाले इमोजी पोस्ट किए। माना जा रहा है कि यह उनके समर्थन का संकेत है।

बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा

आपको बता दें कि शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई ने भाजपा में विलय के लिए संवैधानिक प्रावधानों का सहारा लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। राज्यसभा के अन्य सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने की घोषणा की और कहा कि वे भाजपा में शामिल होंगे।

Updated on:
24 Apr 2026 06:29 pm
Published on:
24 Apr 2026 05:14 pm