मनोरंजन

नीतू कपूर बोलीं, राहा को लेकर हो जाती है आलिया से अनबन, देना चाहती हूं एक चॉकलेट

Neetu Kapoor has disagreements with Alia Bhatt: नीतू कपूर ने हाल ही में अपने बेटे रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट और अपनी पोती राहा को लेकर एक दिलचस्प बात कही है, जो चर्चा का विषय बनी है।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2026, 10:40 AM IST
नीतू कपूर बोलीं, राहा को लेकर हो जाती है आलिया से अनबन, देना चाहती हूं एक चॉकलेट
नीतू कपूर (फोटो सोर्स: IMDb)

Neetu Kapoor has disagreements with Alia Bhatt: नीतू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "दादी की शादी" को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी पोती राहा कपूर, बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट की पेरेंटिंग को लेकर कई मजेदार बातें साझा की है।

आलिया एक बेहद जिम्मेदार और अनुशासित मां हैं

नीतू कपूर ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि राहा अपनी मां आलिया की बात बहुत मानती है। नीतू के अनुसार, आलिया एक बेहद जिम्मेदार और अनुशासित मां हैं। वो राहा को बचपन से ही अच्छी आदतें सिखा रही हैं। साथ ही, नीतू कपूर ने कहा कि आलिया राहा को टीवी देखने से दूर रखती हैं और उसकी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं और यहां तक कि वो ज्यादा चीनी खाने भी नहीं देतीं। नीतू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हमेशा आलिया से कहती हैं कि कम-से-कम दादी होने के नाते उन्हें राहा को चॉकलेट खिलाने दी जाए, लेकिन आलिया तुरंत मना कर देती हैं।

तो वहीं दूसरी ओर, रणबीर कपूर का अंदाज थोड़ा अलग है। नीतू के अनुसार, रणबीर राहा के लिए पिता से ज्यादा दोस्त हैं और वो उसके साथ खेलते हैं, मस्ती करते हैं और हर समय उसे खुश रखने की कोशिश करते हैं। दरअसल, राहा अपनी मां से थोड़ा डरती भी है क्योंकि आलिया अनुशासन पर ज्यादा जोर देती हैं।

आज की पेरेंटिंग पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है

इस पर नीतू कपूर ने ये भी माना कि आज की पेरेंटिंग पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि जब वो रणबीर और रिद्धिमा की परवरिश कर रही थीं, तब इतनी जागरूकता नहीं थी। उस समय बच्चे टीवी देखते हुए खाना खाते थे और इन बातों को सामान्य माना जाता था। साथ ही, बातचीत के दौरान दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का जिक्र भी हुआ। नीतू ने बताया कि ऋषि कपूर बच्चों के साथ एक दूरी बनाए रखने में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि बच्चों के मन में पिता के लिए सम्मान और थोड़ा डर होना चाहिए।

बता दें, आज नीतू कपूर खुद को एक खुश दादी मानती हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों की पेरेंटिंग में दखल नहीं देना चाहतीं, बल्कि सिर्फ राहा और समारा के साथ अच्छा समय बिताकर उन्हें प्यार देना चाहती हैं।

Updated on:
9 May 2026, 10:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा