मनोरंजन

Oscars 2023: ऑस्कर से पहले प्रियंका चोपड़ा के घर पहुंचे साउथ स्टार राम चरण-उपासना, वायरल हुई तस्वीर

Oscars 2023: 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वां ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित होगा। मगर इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में एक प्री ऑस्कर्स पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में भारतीय कलाकारों ने भी शिरकत की। पार्टी के बाद साउथ स्चार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

2 min read
Mar 12, 2023
Priyanka Chopra Hosts Ram Charan, His Wife Upasana at Her Los Angeles Residence Ahead of Oscars 2023

Oscars 2023: इन दिनों हर तरफ ऑस्कर का शोर मचा हुआ है। इस साल ये भारत के लिए और भी खास है क्योंकि फिल्म आरआरआर (RRR) से नाटु नाटु (Naatu Naatu) सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (Best Original Song) की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 95वें अकादमी पुरस्कार 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए जाएंगे। मगर इस प्रोग्राम के आयोजन से पहले बल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में एक प्री-ऑस्कर्स पार्टी दी। इस पार्टी में सुपरस्टार एक्टर राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ शिरकत की।


प्रियंका की प्रार्टी में पहुंचे ये सितारे


प्रियंका चोपड़ा की इस पार्टी में प्रीति जिंटा, जैकलीन फर्नांडीज, जूनियर एनटीआर और अन्य जैसे सेलेब्स से भी नजर आईं। प्रियंका ने राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को अपने परिवार से मिलाया। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर किया है।


प्रियंका के परिवार के साथ दिखे रामचरण-उपासना


उपासना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका, उनकी मां मधु चोपड़ा, सास डेनिस मिलर जोनस और ससुर पॉल केविन, साउथ एक्टर राम चरण और उनकी प्रेग्नेंट वाइफ उपासना दिखाई दे रहे हैं। इसमें सभी ने कैजुअल कपड़े पहने हैं। जहां प्रियंका और उपासना ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी, वहीं राम ने नीले रंग की टी-शर्ट के साथ सफेद पैंट पहनी थी।


इस फिल्म में सात में दिखे थे प्रियंका और राम चरण


बता दें, पार्टी के अलावा प्रियंका ने राम चरण और उपासना को अपने घर पर इनवाइट किया था। जाहिर है प्रियंका और राम चरण के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों ने 2013 में आई फिल्म 'जंजीर' में साथ काम भी किया है। वहीं अब उनकी हाल कि ये तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस फिर से प्रियंका चोपड़ा और राम चरण को एकसाथ में फिल्म देखने की मांग करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: Oscar 2023: घर बैठे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें ऑस्कर अवॉर्ड की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें कब और कैसे देखें


इस समय होगी अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग


आपको बात दें, 95वें अकादमी अवॉर्ड की लाइव स्ट्रीमिंग रविवार यानी 12 मार्च 2023 को रात आठ बजे एबीसी पीटी पर की जाएगी। वहीं, भारत में इसका प्रसारण अगले दिन होगा। आप 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे इसे देख सकते हैं। इस अवॉर्ड शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Oscars 2023: क्यों ऑस्कर को लेकर पूरी दुनिया है दीवानी, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

Published on:
12 Mar 2023 02:45 pm
Also Read
View All