मनोरंजन

‘ओए होए क्या सीन है’ एक गाने ने चुरा ली समय रैना के शो की पूरी लाइमलाइट, बना इंटरनेट का नया एंथम

Oye Hoye Kya Scene Hai viral anthem: 'ओए होए क्या सीन है' गाने ने समय रैना के शो की पूरी लाइमलाइट चुरा ली है और इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ये गाना अपनी खासियत और catchy लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
2 min read
Jun 24, 2026
India's Got Latent
India's Got Latent (this photo from x: GossipsWala)

Oye Hoye Kya Scene Hai viral anthem: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' इन दिनो सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सुर्खियों में कोई विवाद और सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि एक गाना है। 'ओए होए क्या सीन है, तेरी चाय की टपरी पर' नाम की ये लाइन सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो चुकी है कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स हर जगह इसी की गूंज सुनाई दे रही है।

"चाय की टपरी" थीम वाली ये लाइन कुछ ही घंटों में बनी इंटरनेट पर सनसनी

ये गाना शो के पहले एपिसोड में सुनने को मिला था, जिसका प्रीमियर 20 जून को हुआ। बता दें, इस एपिसोड में आलिया भट्ट, शरवरी और समय रैना सहित कई फेमस चेहरे मौजूद थे। जबकि शो के दौरान एक नॉर्मल से दिखने वाले कंटेस्टेंट सनमॉय हलदर ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींच लिया। उनके जरिए गाई गई "चाय की टपरी" थीम वाली ये लाइन कुछ ही घंटों में इंटरनेट की नई सनसनी बन कर छा गई।

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि इस गाने को किसी बड़े म्यूजिक लॉन्च की तरह पेश नहीं किया गया था। ये बस सनमॉय के एक्ट का हिस्सा था, लेकिन एपिसोड रिलीज होने के बाद लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। जल्द ही इस ट्रैक पर मीम्स, कॉलेज लाइफ वीडियो, दोस्ती वाले एडिट, फूड रील्स और ट्रैवल वीडियो बनने लगे और अभी पूरा इंस्टा इसी एंथम पर है।

ये किसी फिल्मी और बनावटी ट्रेंड की तरह नहीं

इस गाने की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसकी सादगी और उससे जुड़ा भावनात्मक जुड़ाव माना जा रहा है। बता दें, भारत में "चाय की टपरी" सिर्फ चाय पीने की जगह नहीं होती, बल्कि दोस्तों की बैठकी, गपशप, बहस और यादों का अड्डा भी होती है। यही वजह है कि गाने की लाइन लोगों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई महसूस हुई।

इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस गाने की सबसे खास बात इसकी सहजता है। ये किसी फिल्मी और बनावटी ट्रेंड की तरह नहीं लगता, बल्कि ऐसा महसूस होता है जैसे कोई दोस्त चाय की दुकान पर खड़े होकर मजाक-मजाक में गा रहा हो। यही वजह है कि लोग इसे अलग-अलग परिस्थितियों में यूज कर रहे हैं। बता दें, आज के दौर में कोई भी गाना सिर्फ सुनकर नहीं, बल्कि यूज करके वायरल होता है। "ओए होए क्या सीन है" भी एक गाने से आगे बढ़कर एक मीम, एक रिएक्शन और एक इंटरनेट मूड बन चुका है।

Updated on:
24 Jun 2026 03:49 pm
Published on:
24 Jun 2026 03:38 pm