मनोरंजन

Pyari Maryam Passes Away: फेमस इंफ्लुएंसर की जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद हुई मौत, पति ने दी जानकारी

Pyari Maryam Death: सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा मच गया, जब खबर आई कि फेमस इन्फ्लुएंसर प्यारी मरियम की मौत हो गई है। उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहीं।

2 min read
Dec 05, 2025
फेमस इंफ्लुएंसर प्यार मरियम का हुआ निधन

Pyari Maryam Passed Away: साल 2025 में कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा है। चाहे वह एक्टर असरानी हों या धर्मेंद्र। उनके निधन से लाखों लोगों का दिल टूट गया है। अब इसी बीच एक और बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। फेमस पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार और इन्फ्लुएंसर, प्यारी मरियम का भी निधन हो गया है। उनके लाखों फॉलोअर्स सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार, 4 दिसंबर को अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के कुछ ही देर बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।

ये भी पढ़ें

दिव्या खोसला ने इंडस्ट्री को बताया मगरमच्छ, अपने तलाक पर भी दिया बड़ा बयान

पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का निधन (Pyari Maryam Passed Away)

प्यारी मरियम सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर और एक्टिव थीं। उनकी वीडियो और फोटोज फैंस काफी पसंद करते थे। वह अपने पति अहसान अली के साथ भी कई वीडियो शेयर किया करती थीं। पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को उनके पति अहसान अली ने देर शाम इंस्टाग्राम पर एक दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर कर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि यह उनके परिवार के लिए एक 'अकल्पनीय नुकसान' है और उन्होंने इस कठिन समय में सभी से दया, माफी और हिम्मत के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।

मरियम के पति ने दी निधन की जानकारी (Pakistani Influencer Pyari Maryam)

यह खबर जंगल की आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। साथी इन्फ्लुएंसर फातिमा जाफरी ने मरियम की मौत की वजह बताते हुए प्रेग्नेंसी की नाजुकता पर जोर दिया। समा टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मरियम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल टीमों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की। लाख कोशिशों के बावजूद, बच्चे को जन्म देते समय उनका दुखद निधन हो गया। डॉक्टर उनके अजन्मे जुड़वां बच्चों को भी नहीं बचा पाए, जिससे इस घटना में और भी दुख जुड़ गया है।

लाखों लोगों की चहेती, प्यारी मरियम को उनके दिल को छू लेने वाले कंटेंट और हमेशा मुस्कराते रहने वाले स्वभाव के लिए जाना जाता था। अपने आशावादी नजरिया, दयालु व्यवहार और सच्चाई के कारण वह लाहौर की सबसे पसंदीदा डिजिटल क्रिएटर्स में से एक बन चुकी थीं।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

हाल ही में, उन्होंने अपने पति अहसान अली के साथ जुड़वां बच्चों की उम्मीद करने की खुशी अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने इस नए पड़ाव को सार्वजनिक रूप से सेलिब्रेट भी किया था। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर मरियम के समर्थकों ने अपनी संवेदनाओं, प्रार्थनाओं और उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सनी देओल ने नहीं की पिता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित, इसकी बड़ी वजह आई सामने

Published on:
05 Dec 2025 10:09 am
Also Read
View All

अगली खबर