मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने गुपचुप कर ली सगाई? AAP सांसद ने ट्विटर पर कपल को दी बधाई

Parineeti Chopra-Raghav Chadha : बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग की खबरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इन खबरों पर अभी तक कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है। लेकिन अब परिणीति और राघव के रिश्ते पर आप सांसद संजीव अरोड़ा ने मुहर लगा दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2023, 4:34 PM IST
parineeti_chopra_and_raghav_chadha_relationship_confirmed_by_aap_mp_sanjeev_arora_congratulate_to_couple_on_twitter.png

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि वह आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया था। जिसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा (MP Sanjeev Arora) ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए ट्वीट कर बधाई दी है।

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने कुछ देर पहले ही परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सांसद ने ट्वीट किया, 'मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।' आप सांसद की बधाई के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लगता है कपल ने सीक्रेट सगाई कर ली है। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इन खबरों पर अभी तक कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है। पिछले दिनों मुंबई में रेस्टोरेंट के परिणीति और राघव बाहर स्पॉट किया गया था, जहां कपल ने व्हाइट में ट्विनिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने रूमर्स पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, 'मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।'

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स से सम्मानित किया गया था। देश में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला है। ये इवेंट ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल में पढ़ चुकी हैं। वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई की है।

Updated on:
28 Mar 2023, 4:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’