मनोरंजन

मंडे टेस्ट में पास हुई पठान, 6 दिन में 600 करोड़ का आकड़ा पार, बॉक्स ऑफिस के किंग बने शाहरुख खान

Pathaan Box Office Collection Day 6 : शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पांच दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म का जलवा छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म पठान 600 करोड़ पार करती दिख रही है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2023, 11:32 AM IST
pathaan_box_office_collection_day_6_shah_rukh_khan_deepika_padukone_john_abraham_film_crosses_600_crores_worldwide.jpg

Pathaan Box Office Report : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' (Pathaan) की जबरदस्त सफलता बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी कायम रही। फिल्म केवल 6 दिन में भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। जिसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि पठान एक हफ्ते में दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लेगी। जाहिर है कि फिल्म पठान रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान रिलीज के पांच दिनों में ही दुनियाभर में 542 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है और छठे दिन भी उसने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मानें तो रविवार के मुकाबले सोमवार को 'पठान' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन वीकेंड के बाद ऐसा होना लाजिमी होता है। इसके बावजूद पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखते हुए सोमवार को करीब 25 करोड़ का कारोबार किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म पठान 600 करोड़ पार करती दिख रही है।

यह भी पढ़े - अनबन की खबरों के बीच कॉन्फ्रेंस में जॉन अब्राहम पर पप्पियां-झप्पियां लुटाते दिखे रोमांस किंग

कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'पठान' शाहरुख खान के लिए धमाकेदार कमबैक बन गई है। रिलीज के 6 दिन में फिल्म की ताबडतोड़ कमाई ने फिल्म को पहले से ही हिट साबित करा दिया है। वहीं अब रिलीज के 7वें दिन शाहरुख खान (shah Rukh Khan) की पठान 300 करोड़ का आकंड़ा पार करती हुई देखी जा सकती है। वहीं इस ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब डायेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म की कुल इनकम 296 करोड़ हो गई है।

गौरतलब है कि पठान ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में एंट्री ली थी। फिल्म ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पठान ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म में वह एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। जबकि दीपिका एक आईएसआई एजेंट रुबीना का रोल निभाई रही हैं। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में एक्स रॉ एजेंट के रोल में दिख रहे हैं, जो आगे जाकर विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’