मनोरंजन

शाहरुख खान की पठान ओटीटी पर इस दिन हो रही रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आप

Pathaan OTT Release Date : डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसके ओटीटी राइट्स कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये में बेच दिए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2023, 11:21 AM IST
pathaan_ott_release_starrer_shahrukh_khan_deepika_padukone_blockbuster_film_stream_in_25th_april_on_amazon_prime.jpg

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'पठान' (Pathaan) जब से रिलीज हुई है, तभी से ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रही है। फिल्म ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन अब भी पठान की स्पीड थमने का नाम नहीं ले रही। आलम ये है कि किंग खान की इस फिल्म ने छठे रविवार को भारत में 2.65 करोड़ का नेट कलेक्शन करते हुए सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पठान बॉक्स आफिस (Pathaan Box Office) पर धमाल मचा रही है, अब इसके ओटीटी पर धमाल मचाने का समय आ गया है। यानी अब फिल्म के ओटीटी रिलीज की चर्चा भी शुरु हो चुकी है।


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसके ओटीटी राइट्स कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये में बेच दिए गए हैं। जाहिर है कि शाहरुख खान की फिल्म भारत में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। इसने रिलीज के छठे रविवार को एक बड़ी छलांग लगाई। जिसके बाद फिल्म ने भारत में 2.65 करोड़ को नेट कलेक्शन किया है, जिसमें से हिंदी में 2.55 करोड़, जबकि सभी डब किए गए संस्करण से 10 लाख की कमाई हुई है।

यह भी पढ़े - अनुष्का शर्मा को याद आए पुराने दिन, वीडियो में दिखाई इंदौर की वो गलियां जहां पापा संग बीता था बचपन

हालांकि अगरा पठान के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 47.24 मिलियन डॉलर दर्ज किए हैं, जबकि भारत में कुल कलेक्शन 534.71 करोड़ (हिंदी - 516.30 करोड़, डब - 18.41 करोड़) पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1035.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। हाल ही में इसने साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। इसने एक गोल सेट कर दिया है।

आपको बता दें कि 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसे देखते हुए फिल्म को रिलीज के ठीक 3 महीने बाद यानी 25 अप्रैल से ओटीटी पर (Pathaan OTT Release) स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। फिल्म के ओटीटी राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो (Pathaan on Amazon Prime Video) को बेचे गए हैं। बता दें कि अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'पठान' देखना चाहते हैं तो आपको अमेजन प्राइम वीडियो का सब्‍सक्रिप्‍शन लेना पड़ेगा। जिसके बाद ही आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े - भोला के लिए अजय देवगन ने वसूले इतने करोड़, तब्बू की फीस सुनकर झन्ना जाएगा सिर!

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’