मनोरंजन

पठान की स्क्रीनिंग के बाद शाहरुख-दीपिका समेत स्टार कास्ट ने की जमकर पार्टी, बेशर्म रंग किया डांस

Pathaan Screening : शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें फिल्म देखने के बाद स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स ने जमकर पार्टी की। इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Jan 25, 2023
pathaan_screening_shahrukh_khan_deepika_padukone_star_cast_celebrated_dance_on_besharam_rang.jpg

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज से पहले निर्माताओं ने मंगलवार को मुंबई में यशराज फिल्म्स स्टूडियो में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। जहां स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स ने जमकर पार्टी की है। साथ ही पार्टी में खूब धमाल मचाया है, जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में स्टार्स को जमकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ तस्वीरों में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) को फैंस और मेहमानों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

पार्टी के दौरान पठान के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) को कोरियोग्राफ करने वाली कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और बॉस्को मार्टिस का भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों बेशर्म रंग गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। स्क्रीनिंग में शाहरुख के अलावा उनके 'पठान' के को-स्टार दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए। उनके अलावा शाहरुख की पत्नी गौरी खान, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, रानी मुखर्जी और जॉन की पत्नी प्रिया रुंचाल भी दिखाई दिए।

पठान की रिलीज का जश्न मनाते हुए कलाकारों और क्रू मेंबर्स की तस्वीरें और वीडियो पपराज़ी और फैन पेज पर साझा किए गए हैं। स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान और जॉन अब्राहम काले रंग के आउटफिट में नजर आए। जबकि दीपिका ने ऑल-बेज आउटफिट पहना था और वेन्यू के अंदर तस्वीरें खिंचवाईं। इस बीच शाहरुख ने एकता कौल के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। जाहिर है कि एकता कौल फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आई हैं।

Published on:
25 Jan 2023 02:47 pm
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम