साउथ की सुपरहिट फिल्म यश स्टारर KGF चैप्टर 2 का ओपनिंग रिकॉर्ड सभी बॉलीवुड फिल्मों से ऊपर है। फिल्म ने पहले दिन 'वॉर' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अगर 'पठान' के रिव्यू अच्छे रहे और इसे जनता की जुबानी तारीफ़ खूब मिली, तो बहुत संभव है कि वॉक-इन ऑडियंस के भरोसे 'पठान' इस रिकॉर्ड को भी तगड़ा चैलेंज करेगी। वहीं ऋतिक रोशन की वॉर ने 53.35 करोड़, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 52.25 करोड़, शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़, सलमान खान की भारत ने 42.30 करोड़ और प्रेम रतन धन पायो ने 40.35 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था।