यूएई सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने हाल ही में ट्वीट के जरिए पठान का फर्स्ट रिव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की इस फिल्म को दशक की सबसे बेहतरीन बॉलीवुड एक्शन मूवी बताया है। उमैर संधू के मुताबिक, पठान शाहरुख खान के करियर में गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पठान बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर है। ऐसी फिल्में दशक में एक बार ही बनती हैं। फिल्म बहुत ही मजेदार है और शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती है। यह बोरिंग स्पाई स्टोरीज जैसी नहीं है, इसका स्क्रीनप्ले कमाल का है। फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम ने शानदार काम किया है। मेरी तरफ से इसे 5 में से 5 स्टार।'