देशभर में पठान की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो नैशनल सिनेमा चेन, सिंगल स्क्रीन थिएटर समेत सारे सिनेमा मिलाकर पहले दिन के लिए ही आठ लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। अगले दिन 26 जनवरी की छुट्टी होने की वजह से, इस दिन के लिए भी इसकी चार लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बिक चुकी हैं। पांच दिन के वीकेंड पर रिलीज हो रही पठान के शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए भी दो-दो लाख टिकट बिक चुकी हैं।