मनोरंजन

दुनियाभर में धूम मचा रही पठान, साउथ की इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में किंग खान

Pathaan Box Office Collection : शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के इतने सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म जिस स्पीड से कमाई कर रही है, उसे देखकर लेग रहा है कि पठान 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अपनी कमर कस चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2023, 2:50 PM IST
pathaan_box_office_collection.jpg

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को बटोरने में कामयाब साबित हो रही है। जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर पठान की ताबड़तोड़ कमाई जारी है उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अपनी कमर कस ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी शाहरुख खान की फिल्म कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। ऐसा इसलिए क्योंकि पठान ने 14वें दिन में दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया है। साथ ही अब साउथ की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ने से बस एक कदम की दूरी पर है।

हालांकि पठान ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। फिल्म की स्पीड थोड़ी धीमी पड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पठान ने 14वें दिन हिंदी भाषा में महज 7.61 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि तमिल और तेलुगु भाषा में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। हालांकि, उम्मीद यही की जा रही है कि पहले हफ्ते की तरह ही दूसरे हफ्ते में भी वीकेंड पर एक बार फिर से पठान अपनी पकड़ बना सकती है।

अगर ऐसा होता है तो पठान साउथ की सुपरहिट फिल्म बाहुबली को ही नहीं, बल्कि एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को भी पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब 103.56 मिलियन यानी कि 849 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को खुद यशराज ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि पठान का नेट कलेक्शन 445 करोड़ के करीब रहा है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 526 करोड़ के आसपास हुआ है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने अब तक सलमान खान की टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान को धूल चटा दी है। वहीं आमिर खान की पीके और दंगल जैसी फिल्मों को भी किंग खान ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।

गौरतलब है कि यशराज बैनर तले बनी फिल्म पठान के जरिए शाहरुख खान ने चार साल बाद फिल्मी परदे पर वापसी की है। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन की तिकड़ी पहली बार फैंस को देखने को मिली। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाह रुख खान ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जॉन विलेन बने थे। इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
8 Feb 2023, 2:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’