बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दूल्हे मियां सिद्धार्थ ने अपनी दुल्हन कियारा के गाल पर किस किया है। वहीं कियारा भी अपने पति को किस करते दिख रही हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए कपल ने कैप्शन दिया, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हमारी आगे की जर्नी के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद दें।'