मीडिया खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार और रवीन टंडन जब रिलेशनशिप में थे तब अक्षय ने उनसे साफ-साफ कह दिया था कि करियर और उनके बीच किसी एक को चुन लें। रवीना से जब अक्षय के साथ सगाई टूटने को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, उन्होंने मीडिया में आई ऐसी खबरों को पढ़ना बंद कर दिया है, क्योंकि कुछ बातें आज भी उनके मन को कचोटती हैं। रवीना ने मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में अक्षय संग अपने रिश्ते पर कहा, 'जब मैं उनकी जिंदगी से अलग हो गई थी, तब मैं किसी और को डेट कर रही थी और वे भी किसी और को डेट कर रहे थे, इसलिए जलन जैसा कुछ नहीं था।'