मनोरंजन

प्रेग्नेंसी रूमर्ड के बीच फिर लूज कपड़ों में दिखीं कटरीना कैफ, पैपराजी से इस तरह छिपाया बेबी बंप!

Katrina Kaif Viral Video: कैटरीना कैफ प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच में एक बार फिर से उन्हें ढीली-ढाली ओवरसाइज जैकेट पहने स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हो गई हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि कटरीना लूज कपड़ों से अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2023, 1:05 PM IST
pregnant_katrina_kaif_hide_her_baby_bump_by_wearing_loose_clothes_amid_pregnancy_rumours.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Pregnancy) की प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इन खबरों को हवा तब ज्यादा मिलने लगती है जब एक्ट्रेस ढीले-ढाले कपड़े पहनकर अपना टमी छिपाती नजर आती हैं। एक बार फिर वह कुछ ऐसा ही करती दिखीं। कटरीना को हाल ही में लूज कपड़ें पहने स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी बहन इजाबेल भी नजर आ रही है। इसी के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा शुरू हो गई की वो प्रेग्नेंट हैं।


दरअसल, कटरीना कैफ हाल ही में अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ डिनर के लिए गईं थीं। इस दौरान उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कटरीना फिर से अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कटरीना ने इस दौरान ब्लैक कलर का लूज कपड़ा पहना हुआ है। उन्हें देखकर फैंस को ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़े - हंसिका मोटवानी की ग्रैंड वेडिंग का टीजर आउट, पति के पास्ट को याद कर फूट-फूटकर रोती दिखीं एक्ट्रेस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कटरीना कैफ जैसे ही रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं वो तुरंत ही बिना एक पल की देरी किए गाड़ी में बैठ जाती हैं। उनकी इस हरकत ने फैंस के बीच उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर शक और भी बढ़ा दिया है। फैंस भी यही कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही विकी कौशल (Vicky Kaushal) के बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

बता दें कि इससे पहले भी कटरीना को कई मौकों पर लूज ड्रेस में देखा गया है। वो हर बार प्रेग्नेंट रूमर्स के चलते खबरों में आ जाती हैं। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। हालांकि अभी तक कटरीना और विक्की ने इन खबरों को न ही एक्सेप्ट किया है और न ही इसका खंडन किया है। गौरतलब है कि दिसंबर, 2021 में शादी (Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding) के बंधन में बंधा था। वहीं, अब इस पावर कपल की शादी को एक साल पूरे हो चुके हैं।

Updated on:
31 Jan 2023, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’