इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती मैरी प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। जिसके बाद प्रियंका बेटी मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी मालती मैरी की पहली बार झलक पाकर काफी खुश हैं, और उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर मालती को अपने पिता निक की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।