
Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं और बढ़ते जनदबाव को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले कई दिनों से प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इसी मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन जारी था, जहां प्रदर्शनकारियों ने जवाबदेही तय करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की थी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई। राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी सेलेब्स ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पत्रकार फेय डिसूजा की एक पोस्ट पर ताली, लाल दिल और हाथ उठाने वाले इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा हर स्टूडेंट के लिए जो डटे रहे। उनके इस रिएक्शन को कई लोगों ने छात्रों के समर्थन के रूप में देखा।
तो वहीं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, एक्ट्रेस विक्की कौशल, त्रिप्ति डिमरी, सोनम कपूर, वरुण धवन, प्राकाश राज और अन्य कई स्टार्स ने भी इसी पोस्ट को लाइक कर अपनी अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया दर्ज कराई। हालांकि इन सितारों ने इस विषय पर अलग से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया, लेकिन उनकी सोशल मीडिया गतिविधि चर्चा का विषय बन गई।
बता दें, एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, "हर उस स्टूडेंट के लिए जो लगातार कोशिश करता रहा, सवाल पूछता रहा और उम्मीद नहीं छोड़ी… ये पल आपके लिए है।" दरअसल, वाणी के इस नोट को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया और कई यूजर्स ने इसे छात्रों के संघर्ष के प्रति समर्थन बताया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर #NEET, #StudentsProtest और #DharmendraPradhan जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। बड़ी संख्या में यूजर्स इसे छात्रों की आवाज और लंबे समय से चल रहे आंदोलन का असर बता रहे हैं, जबकि कई लोग अब शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।