25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET Protest में उतरे मानव कौल, छात्रों के बीच बांटी पानी की बोतलें, बोले- ‘उनकी आवाज सबसे अहम है’

Manav Kaul backs protesting students in Mumbai: मानव कौल NEET Protest में छात्रों के बीच जोरदार समर्थन के लिए पहुंचे और उन्होंने छात्रों को पानी की बोतलें वितरित कीं।
2 min read
Google source verification
Manav Kaul backs protesting students in Mumbai

Manav Kaul backs protesting students in Mumbai (IMDb/ ANI)

Manav Kaul backs protesting students in Mumbai: मुंबई में छात्रों के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्टर और राइटर मानव कौल का एक अलग ही रूप देखने को मिला। जहां कई लोग स्टेज से अपनी बात रख रहे थे, तो वहीं मानव कौल ने बिना किसी भाषण और सुर्खियों की चाह के प्रदर्शन में शामिल छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें पानी की बोतलें बांटीं। उनका ये संवेदनशील अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

छात्रों के सपोर्ट में आए मानव कौल

24 जुलाई को दादर के शिवाजी पार्क में आयोजित छात्र प्रदर्शन में मानव कौल भी शामिल हुए। ब्लैक टी-शर्ट, जींस और कंधे पर स्लिंग बैग लिए अभिनेता प्रदर्शनकारियों के बीच दिखाई दिए। वायरल वीडियो में वो एक बॉक्स से छात्रों को पानी की बोतलें देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने किसी तरह का भाषण देने या कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश नहीं की।

बता दें, प्रदर्शन के दौरान एक और वीडियो सामने आया, जिसमें मीडिया कर्मियों ने मानव कौल से प्रतिक्रिया देने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने खुद बोलने के बजाय छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा, "वे जरूरी हैं।" उनके इस छोटे से जवाब ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। कई यूजर्स ने लिखा कि मानव कौल ने ये दिखा दिया कि किसी आंदोलन में सबसे अहम मुद्दा होता है, न कि उसमें शामिल चेहरे।

मानव कौल ने बिना शोर मचाए अपना समर्थन पेश किया

इसका साथ ही, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "असल हीरो वही होता है जो लोगों के बीच खड़ा हो।" वहीं दूसरे ने कहा कि मानव कौल ने बिना शोर मचाए अपना समर्थन जताकर मिसाल पेश की है। कई लोगों ने उनकी सादगी और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें रियल लाइफ हीरो भी बताया।

मुंबई का ये प्रदर्शन कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इस रैली में करीब 2,000 से 2,500 लोगों ने हिस्सा लिया। इस विरोध प्रदर्शन में मानव कौल के अलावा अतुल कुलकर्णी, अर्जुन माथुर, कृतिका कामरा, चंदन रॉय सान्याल और कॉमेडियन कुणाल कामरा जैसे कई स्टार भी मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र बेहतर और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे माहौल में मानव कौल का छात्रों के बीच जाकर उनकी मदद करना और खुद से ज्यादा उनकी आवाज को महत्व देना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।