
NEET पेपर लीक पर इन स्टार्स ने किया रिएक्ट (IMDb)
Delhi CJP Protest: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने NEET परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार्स की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो स्टार्स आज छात्रों के मुद्दों पर बोलने से बच रहे हैं, उन्हें बाद में उन्हीं युवाओं से अपने शो और कॉन्सर्ट के टिकट खरीदने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
वीर दास ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत की युवा पीढ़ी सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं है, बल्कि वही किसी स्टार्स की सबसे बड़ी ताकत होती है। उनका कहना था कि अगर कलाकार छात्रों की चिंताओं पर खामोश रहते हैं और बाद में उन्हीं लोगों से समर्थन की उम्मीद करते हैं, तो ये दोहरा रवैया माना जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मामला अब किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और उनके भविष्य का है।
वीर दास ने ये भी कहा कि स्टार्स को कम-से-कम उन मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए, जिनका असर सीधे छात्रों और आम लोगों पर पड़ता है। हालांकि, उनका ये पोस्ट बाद में सोशल मीडिया से हटा दिया गया, लेकिन तब तक इस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आ चुकी थीं और बहस तेज हो गई थी।
इसके बाद वीर दास ने एक और पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज अपनाते हुए फिल्मी दुनिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि शायद भविष्य में ऐसी फिल्म भी बनेगी, जिसमें किसी बड़े हीरो को छात्र आंदोलन के बीच देश बचाते हुए दिखाया जाएगा। इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया और लोगों ने इसे मौजूदा हालात पर तीखी कमेंट माना।
इधर, दिल्ली में NEET परीक्षा में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में कई छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। आंदोलन का मुख्य मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है। इसके साथ ही, सोनू सूद, दिया मिर्जा, सोहा अली खान ने भी कमेंट किया है, जो NEET परीक्षा में पेपर लीक को लेकर है।
बता दें, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन का हिस्सा बने और उन्होंने छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आंदोलन की मांगें अभी भी बरकरार हैं। CJP के नेताओं का कहना है कि जब तक परीक्षा से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बयान का सपोर्ट किया, जबकि कुछ ने कलाकारों को राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से दूर रहने की सलाह दी। फिलहाल, छात्र आंदोलन और उस पर सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई हैं।
Updated on:
21 Jul 2026 01:08 pm
Published on:
21 Jul 2026 01:07 pm
