
Raghav Chadha Hema Malini Comment: इस महीने की शुरूआत से ही राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को राघव चड्ढा ने उन अटकलों पर मुहर लगा दी जिनमें कहा जा रहा था कि आने वाले दिनों में वो बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। जी हां, आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद कल ऑफिशियली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के चलते राजनितिक गलियारों में घमासान मच गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने बयानों और वीडियोज को यूजर्स रीशेयर कर रहे हैं। इसी बीच राघव चड्ढा का एक पुराना स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी पर कटाक्ष किया था। आइये जानते हैं क्या था पूरा मामला। .
न्यूज18 में छपी खबर के अनुसार, ये वाकया उस दौरान का है साल 2020-21 में जब देश में किसान आंदोलन जोरों पर था। देश की अलग-अलग जगहों खासकर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किये जा रहे थे। उसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के एक बयान पर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधा था। उनमें से एक थे तत्कालीन आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा।
बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि इस प्रदर्शन में शामिल तमाम लोगों को पता भी नहीं है कि उन्हें कृषि कानूनों के किन प्रावधानों से आपत्ति है। उन्होंने कहा था कि वह यह भी नहीं जानते हैं कि आखिर किसान बिलों को लेकर उनकी समस्या क्या है? इससे पता चलता है कि वे लोग आंदोलन इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसके लिए कहा गया है।"
उस वक्त हेमा मालिनी के इस बयान पर आप (AAP) नेता राघव चड्ढा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'हेमा मालिनी किसान और किसानी के बारे में कितना जानती हैं, यह पूरा देश जानता है। कमाल यह है कि वो समझ रही हैं कि इन कानूनों से किसानों को क्या फायदा होगा?'