मनोरंजन

मुझे ब्रेस्ट कैंसर है…, ये पता लगने के बाद फूट-फूट कर रोई थीं फेमस एक्ट्रेस, पोस्ट में छलका दर्द

Rajshri Deshpande Breast Cancer: ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही राजश्री देशपांडे ने अपनी बीमारी का पता चलने के बाद अस्पताल में उन कठिन दिनों को याद किया। उन्होंने लिखा, “नहीं, मैं मजबूत नहीं रह सकी। मुझमें कोई ताकत नहीं थी।” उन्होंने आगे कहा कि वह कई बार टूट गईं, लेकिन दोस्तों के सपोर्ट से उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2026, 1:18 PM IST
Rajshri Deshpande Breast Cancer
ब्रेस्ट कैंसर को लेकर राजश्री देशपांडे का छलका दर्द। (फोटो सोर्स: rajshri_deshpande)

Rajshri Deshpande Breast Cancer: ब्लैक वॉरेंट और सेक्रेड गेम्स में जबरदस्त अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी राजश्री देशपांडे ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, जिसका पता उन्हें इसी साल चला था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है।

कुछ दिनों बाद, राजश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में पता चलने के बाद अस्पताल में अकेले फूट-फूटकर रोने की बात याद की और बताया कि इस दौरान वो स्ट्रॉन्ग नहीं रह पायीं और वो हिम्मत हार चुकीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि 'वो बस शांत रहना चाहती हैं।'

ब्रेस्ट कैंसर के बाद राजश्री देशपांडे का छलका दर्द (Rajshri Deshpande Breast Cancer)

आज (27 मार्च) को अपने इंस्टाग्राम पर 'सेक्रेड गेम्स' एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने लिखा, "जब मुझे पहली बार अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला, तो मुझे आज भी याद है कि अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट सेंटर के बाहर मैं अकेले ही फूट-फूट कर रोई थी। नहीं, मैं मजबूत नहीं रह सकी। मुझमें बिल्कुल भी हिम्मत नहीं थी। आज भी जब लोग मुझसे पूछते हैं कि ये तुम्हें कैसे हुआ… तुम तो इतनी फिट हो, वगैरह… तो सच कहूं तो मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है।"

दर्द सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक भी था

इसके आगे राजश्री ने लिखा कि दर्द सिर्फ शारीरिक ही नहीं था, बल्कि मानसिक और भावनात्मक पीड़ा भी असहनीय थी। उन्होंने आगे कहा कि वह कई बार टूट गईं, कभी अकेले तो कभी अपने दोस्तों के साथ, जिन्होंने हर कदम पर उनको सपोर्ट किया। हालांकि, कई बार ऐसे भी दिन आए जब वह फिर से उठ खड़ी हुईं और उन्होंने हार न मानने का निश्चय किया।

उन्होंने आगे कहा, 'इस कठिन सफर में जिन लोगों ने मेरा साथ, जो मेरे साथ रहे, मुझे फोन किया, मैसेज भेजे और इतना प्यार दिया, उनके बारे में सोचते हुए आज मैं मुस्कुराने में सफल रहीं हूं। इसके साथ ही राजश्री ने कहा कि उन्हें पता है कि कल कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आज का दिन प्यार का दिन है।' .

Updated on:
27 Mar 2026, 1:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पाताल’ से लौटे रघु राम, अब कंटेस्टेंट्स की मौत या पुनर्जन्म का करेंगे फैसला, बयान सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या टल गई सनी देओल की ‘सूर्या’? कोर्ट में CBFC ने किया बड़ा खुलासा, अभी अटका है फिल्म का सर्टिफिकेशन

‘बुलेटप्रूफ ग्लास भी नहीं बचा पाएगा’, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी जान से मारने की धमकी

‘अगर आप मुझसे नफरत करते हैं तो शुक्रिया’, आलोचना करने वालों को दिलजीत दोसांझ ने दिया करारा जवाब

‘रामायण’ के लक्ष्मण बने थाई लड़कियों के क्रश! रवि दुबे को मिला ‘इंटरनेशनल हार्टथ्रोब’ का टैग, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन